इस राज्य में महंगी हुई बस यात्रा, किराए में 18% की बढ़ोतरी; जानें नई दरें

Edited By Ramanjot, Updated: 05 Jun, 2026 04:05 PM

bus travel becomes costlier in jharkhand fares hiked by 18

'झारखंड बस ओनर्स एसोसिएशन' के अध्यक्ष अरुण बुधिया ने कहा, "हमने आखिरी बार एक जुलाई 2021 को बस किराए में बढ़ोतरी की थी। पिछले 59 महीनों में विभिन्न मार्गों पर नए टोल प्लाजा स्थापित किए गए हैं।

Jharkhand News: झारखंड में बस मालिकों के एक संघ ने ईंधन की बढ़ती लागत के कारण किराए में 18 प्रतिशत की वृद्धि की है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डीजल की कीमतों के 100 रुपए प्रति लीटर से अधिक होने के बाद यह निर्णय लिया गया। 

'झारखंड बस ओनर्स एसोसिएशन' के अध्यक्ष अरुण बुधिया ने कहा, "हमने आखिरी बार एक जुलाई 2021 को बस किराए में बढ़ोतरी की थी। पिछले 59 महीनों में विभिन्न मार्गों पर नए टोल प्लाजा स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा पश्चिम एशिया में संकट के कारण डीजल की कीमतें 100 रुपए प्रति लीटर से अधिक हो गई हैं। परिणामस्वरूप, बस मालिकों को नुकसान हो रहा है। इसलिए, हमने बस किराए में 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है।" 

जानें नई दरें
'फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज' के पूर्व अध्यक्ष किशोर मंत्री ने कहा कि अगर निकट भविष्य में डीजल, टायर और कल-पुर्जों की कीमतें कम होती हैं तो किराये में कमी आएगी। नई दरों के अनुसार, रांची से गढ़वा जाने वाली बसों का किराया 400 रुपए से बढ़कर 470 रुपए हो गया है। इसी प्रकार, रांची से पलामू जाने वाले यात्रियों को अब 350 रुपए के बजाय 415 रुपए देने होंगे। गुमला का किराया अब 200 रुपए से बढ़कर 240 रुपए हो गया है और सिमडेगा का किराया 230 रुपए से बढ़कर 270 रुपए हो गया है। लंबी दूरी के मार्गों के किराए में भी बढ़ोतरी की गई है। रांची से कोलकाता का किराया 500 रुपए से बढ़ाकर 590 रुपए किया गया है और रांची से पटना का किराया भी अब 590 रुपए है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!