​Bihar Chunav Result: चिराग पासवान ने मनाया जीत का जश्न, कहा- हम 5 सीटों पर लड़े और जीते भी

Edited By Swati Sharma, Updated: 04 Jun, 2024 06:04 PM

chirag paswan celebrated the victory

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे अब धीरे-धीरे सामने आने लगे है। चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (आर) ने लोकसभा चुनाव 2024 में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इस चुनाव में लोजपा आर के 5 में से 5 उम्मीदवार जीत के करीब हैं। इस जीत से लोजपा (आर) प्रमुख काफी खुश हैं।...

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे अब धीरे-धीरे सामने आने लगे है। चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (आर) ने लोकसभा चुनाव 2024 में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इस चुनाव में लोजपा आर के 5 में से 5 उम्मीदवार जीत के करीब हैं। इस जीत से लोजपा (आर) प्रमुख काफी खुश हैं। उन्होंने जीत को लेकर अपने आवास पर पूरे परिवार के साथ जश्न मनाया। साथ ही कार्यकर्ताओं और जनता को बधाई दी।

PunjabKesari

इस दौरान चिराग पासवान ने कहा कि ये प्रधानमंत्री के नेतृत्व पर लोगों का विश्वास है। जहां एक ओर विपक्ष कहता था कि हमारा खाता नहीं खुलेगा, लेकिन हमारा स्ट्राइक रेट 100 प्रतिशत हैं। बिहारियों ने पूरी तरीके से हम पर विश्वास किया हैं। इसके लिए एनडीए गठबंधन के सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि 5 सीटें हम लड़े और 5 की 5 सीटें जीते हैं। गृह मंत्री ने पार्टी के प्रदर्शन पर हमें बधाई दी, NDA की बैठक का भी जिक्र किया। कल NDA की बैठक है, हम उस बैठक में जाएंगे।

PunjabKesari


 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!