रतन टाटा के निधन पर CM नीतीश ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना, कहा- उद्योग जगत को हुई अपूरणीय क्षति

Edited By Ramanjot, Updated: 10 Oct, 2024 10:25 AM

cm nitish expressed deep condolences on the demise of ratan tata

नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, प्रख्यात उद्योगपति एवं टाटा संस के पूर्व चेयरमैन, पद्म विभूषण रतन टाटा जी का निधन दुःखद। उन्होंने अपनी दूरदर्शिता, सहजता और सादगी भरे जीवन से सबको प्रेरित किया। उन्होंने अपने कार्यों से देश की...

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने उद्योगपति रतन एन. टाटा (Ratan Tata) के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि रतन टाटा जी के निधन से उद्योग जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।

नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "प्रख्यात उद्योगपति एवं टाटा संस के पूर्व चेयरमैन, पद्म विभूषण रतन टाटा जी का निधन दुःखद। उन्होंने अपनी दूरदर्शिता, सहजता और सादगी भरे जीवन से सबको प्रेरित किया। उन्होंने अपने कार्यों से देश की अर्थव्यवस्था में अपना सराहनीय योगदान दिया। रतन टाटा जी के निधन से उद्योग जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना है।"

उल्लेखनीय है कि प्रसिद्ध उद्योगपति एवं टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष पद्म विभूषण रतन एन टाटा का बुधवार देर रात मुंबई के लीलावती अस्पताल में निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे। टाटा का जन्म 28 दिसंबर 1937 को हुआ था।
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!