Edited By Ramanjot, Updated: 24 Mar, 2025 09:09 PM

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शहीद पीर अली मार्ग स्थित लोजपा (रामविलास) पार्टी कार्यालय में आयोजित दावत-ए-इफ्तार में शामिल हुए।
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शहीद पीर अली मार्ग स्थित लोजपा (रामविलास) पार्टी कार्यालय में आयोजित दावत-ए-इफ्तार में शामिल हुए। इस इफ्तार पार्टी का आयोजन लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने किया।
चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए उन्हें साफा भेंटकर अभिनंदन किया। इफ्तार के बाद रोजे की नमाज अदा की गई, जिसमें मुख्यमंत्री सहित सभी रोजेदारों ने प्रदेश, समाज और देश में अमन-चैन, शांति और भाईचारे की दुआ मांगी।

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन, सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी समेत कई जनप्रतिनिधि, गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में रोजेदार मौजूद रहे।

