Dire Wolves Resurrection: वैज्ञानिकों ने किया कमाल! 12 हजार साल पहले विलुप्त हो चुके ‘Dire Wolf’ को किया जिंदा, क्या डायनासोर भी आ सकेंगे वापस?

Edited By Geeta, Updated: 09 Apr, 2025 03:42 PM

dire wolves resurrection scientists revive dire wolf

Dire Wolves Resurrection: अमेरिका में वैज्ञानिकों ने कमाल कर दिखाया है। बता दें कि, अमेरिका के डलास शहर से एक दिलचस्प खबर निकलकर सामने आई कि, तकनीक की मदद से हजारों साल पहले विलुप्त हो चुके भेड़ियों (Dire Wolf) को फिर से जिंदा कर दिया है।

Dire Wolves Resurrection: अमेरिका में वैज्ञानिकों ने कमाल कर दिखाया है। बता दें कि, अमेरिका के डलास शहर से एक दिलचस्प खबर निकलकर सामने आई कि, तकनीक की मदद से हजारों साल पहले विलुप्त हो चुके भेड़ियों (Dire Wolf) को फिर से जिंदा कर दिया है। जी हां, आपने सही पढ़ा। बता दें कि, डलास स्थित बायोटेक फर्म कोलोसैल बायोसाइंसेज ने विलुप्त हो चुके जानवरों को फिर वापस लाने के अपने मिशन में फलता हासिल की है। कंपनी ने जानकारी दी कि, उन्होंने तीन डायर वुल्फ (Dire Wolves) को फिर से जीवित किया है। इनमें से दो नर हैं और एक मादा है। नर का जन्म 1 अक्टूबर 2024 को और मादा का जन्म 30 जनवरी 2025 को हुआ है। 

PunjabKesari

कैसे जिंदा हो गए ये 'डायर वुल्फ'?

गौरतलब है कि, बीते कुछ दशकों से वैज्ञानिक जीवाश्मों के ज़रिए लुप्त होते जीवों को फिर से धरती पर उतारने की कोशिश कर रहे हैं। इसी कड़ी में वैज्ञानिकों ने लगभग 12,000 साल पहले लुप्त हो चुके डायर वूल्फ़(Dire Wolf) की एक प्रजाति को फिर से जिंदा किया है। रिपोर्टस के मुताबिक, कंपनी ने हजारों साल पहले पुराने दांत और 72 हजार साल पहले खोपड़ी ने निकले हुए डीएनए का इस्तेमाल करके CRISPR टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया और 14 जीन में 20 एडिटिंग की और फिर इन एडिटेड सेल्स को क्लोन किया गया। इसके बाद घरेलू फीमेल डॉग्स के जरिए इनको जन्म दिलाया गया है। कोलॉसल ने इसके लिए जिस तकनीक का इस्तेमाल किया है, उसे जीन एडिटिंग तकनीक कहा जाता है। बता दें कि, डायर वूल्फ़ एक समय में एक शक्तिशाली और जंगली प्रजाति थी। इन बच्चों को 2000 एकड़ की एक जगह पर रखा है। जहां उनकी निगरानी की जा रही है।

PunjabKesari

क्या डायनासोर भी इस तकनीक के जरिए आ सकेंगे वापस?

वहीं इसके बाद अब यह सवाल उठता है कि, अगर 12,000 साल पहले लुप्त हो चुके डायर वूल्फ़ की एक प्रजाति को फिर से जिंदा किया जा सकता है तो क्या विलुप्त हो चुके पुराने जानवर जैसे कि डायनासोर भी इस तकनीक के जरिए वापस आ सकेंगे? बता दें कि, डायनासोर करीब 66 मिलियन साल पहले विलुप्त हो गए थे। आज के वक्त में उनके डीएनए का जिंदा रह पाना बहुत मुश्किल है।

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!