पूर्व राज्यपाल का 92 साल की उम्र में निधन, लालू सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने जताया शोक

Edited By Ramanjot, Updated: 04 Aug, 2026 01:27 PM

rjd leaders expressed grief over demise of former governor dr d y patil

लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी एवं राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव सहित राजद के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि डॉ. डी वाई पाटिल के निधन से शिक्षा के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

पटना: बिहार के पूर्व राज्यपाल डॉ. डी वाई पाटिल के निधन पर राज्य में शोक की लहर है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद सहित कई राजद नेताओं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। 

लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी एवं राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव सहित राजद के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि डॉ. डी वाई पाटिल के निधन से शिक्षा के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। राजद नेताओं ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्वर्गीय पाटिल एक बेहतर प्रशासन, राजनेता के साथ बड़े शिक्षाविद भी थे। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अनेकों कार्य किए हैं, जो अविस्मरणीय है। 

यह भी पढ़ें- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यपाल का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; सियासी गलियारे में शोक की लहर

बता दें कि डी.वाई. पाटिल का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को महाराष्ट्र के कोल्हापुर स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे। राज्य में कई शिक्षण संस्थानों की स्थापना करा चुके वरिष्ठ नेता के परिवार में उनके बेटे सतेज पाटिल, संजय पाटिल और अजिंक्य पाटिल हैं। सतेज पाटिल, पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता हैं। कोल्हापुर निवासी पाटिल शिक्षा क्षेत्र पर अपना ध्यान केंद्रित करने से पहले 1967 से 1978 तक विधायक रहे। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!