बिहार के विकास को लेकर केंद्र के साथ समन्वय बढ़ाने पर जोर, केंद्रीय मंत्रियों से मिला प्रतिनिधिमंडल

Edited By Rahul Rana, Updated: 21 Aug, 2026 03:46 PM

emphasis on enhancing coordination with the centre for bihar development

बिहार के विकास और राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर बिहार सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री से मुलाकात की।

नई दिल्ली: बिहार के विकास और राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर बिहार सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री से मुलाकात की। बैठक में बिहार के हित से जुड़े कई अहम विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बैठक की जानकारी साझा करते हुए बताया कि बिहार के विकास, समृद्धि और जनहित से जुड़े मुद्दों को केंद्र सरकार के समक्ष मजबूती से रखने के उद्देश्य से यह बैठक की गई। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय पर भी जोर दिया गया।

भारत-नेपाल जल और बांध परियोजनाओं पर चर्चा

बैठक में भारत-नेपाल से जुड़े जल संसाधन और बांध परियोजनाओं के मुद्दे पर भी विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। बिहार के लिए इन परियोजनाओं के महत्व और उनसे जुड़े विषयों को केंद्र के सामने रखा गया।

प्रतिनिधिमंडल ने बिहार के बजट से जुड़े विषयों के साथ-साथ राज्य में पर्यटन के विकास पर भी चर्चा की। बिहार में विकास की संभावनाओं को बढ़ाने और जनहित से जुड़े कार्यों को गति देने के लिए केंद्र के सहयोग और समन्वय पर बात हुई।

कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और राज्यसभा सांसद संजय झा मौजूद रहे। बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत समेत बिहार सरकार और भारत सरकार के कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।

बैठक को बिहार के विकास से जुड़े मुद्दों को केंद्र सरकार के साथ प्रभावी ढंग से रखने और दोनों सरकारों के बीच बेहतर तालमेल की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!