अब लोगों को जाम से मिलेगी निजातः गडकरी-नीतीश ने महात्मा गांधी सेतु पुल के पूर्वी लेन का किया उद्घाटन

Edited By Nitika, Updated: 07 Jun, 2022 02:48 PM

gadkari nitish inaugurate the eastern lane of mahatma gandhi setu bridge

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महात्मा गांधी सेतु पुल के पूर्वी लेन का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ बिहार सरकार के कई मंत्री मौजूद रहे।

 

पटनाः केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महात्मा गांधी सेतु पुल के पूर्वी लेन का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ बिहार सरकार के कई मंत्री मौजूद रहे। वहीं अब लोगों को लंबे जाम से मुक्ति मिल जाएगी।

PunjabKesari
मंगलवार यानी आज से गांधी सेतु की दोनों लेनों पर आवागमन शुरू कर दिया गया। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान फीता काटकर गांधी सेतु की पूर्वी लेन का लोकार्पण किया। यह पुल राजधानी पटना को राज्य के उत्तरी जिलों से जोड़ता है। वहीं नितिन गडकरी ने बिहार को बड़ी सौगात देते हुए 15 राष्ट्रीय राजमार्ग का लोकार्पण और शिलान्यास किया, जिसकी लागत 13 हजार 585 करोड़ है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि गांधी सेतु के दूसरे लेन निर्माण का मेरा सपना पूरा हुआ। गांधी सेतु के समानांतर में पुल का निर्माण किया जा रहा है। बिहार को देश का एक समृद्ध राज्य बनाना है।
PunjabKesari

नितिन गडकरी का बड़ा बयान
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार में डबल डेकर ब्रिज का भी निर्माण करवाऊंगा। बिहार में 7 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर का निर्माण होगा। ग्रीनफील्ड पटना कॉरिडोर 4 चरणों में पूरा होगा। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है आज बिहार तेजी से बदल रहा है। बिहार में 1 लाख की लागत से नए हाईवे बनाया जा रहा है। गडकरी ने नीतीश कुमार से आग्रह करते हुए कहा कि हम रोड बना रहे, आप नए शहर बसाएं। रिंग रोड पर जमीन अधिग्रहण कर नया शहर बसाएं। अंत में नितिन गडकरी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि 2024 तक बिहार का रोड नेटवर्क अमेरिका की तरह होगा। उन्होंने कहा कि मैं जो कहता, उसे पूरा करता हूं।

PunjabKesari
नितिन गडकरी की बड़ी बातेंः-

  • भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर को बदल देंगे।
  • पीएम मोदी ने बड़े पैकेज की घोषणा की।
  • उस पैकेज में कई बड़ी योजनाएं पूरी हो रही है।
  • एलिवेटेड सड़क पर 4000 करोड़ खर्च होंगे।
  • जून 2022 में कई योजनाएं पूरी होंगी।
  • बिहार में ग्रीनफील्ड सड़क का निर्माण हो रहा है।


PunjabKesari
बता दें कि नितिन गडकरी मंगलवार सुबह 11 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से सीधे वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने उनके आवास गए। इसके बाद दोनों नेता एक साथ हाजीपुर के लिए रवाना हुए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!