राबड़ी देवी के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, कहा- "अगर लोकतंत्र खत्म हो जाता तो ऐसी बातें उनकी जुबान से नहीं निकलतीं"

Edited By Swati Sharma, Updated: 26 Jul, 2024 05:52 PM

giriraj singh got angry on rabri devi s statement

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री व RJD नेता राबड़ी देवी के बयान पर केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि वे राज्य की मुख्यमंत्री रह चुकी है, वे पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी है, पूर्व उपमुख्यमंत्री की माता हैं,...

दिल्ली/पटना: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री व RJD नेता राबड़ी देवी के बयान पर केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि वे राज्य की मुख्यमंत्री रह चुकी है, वे पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी है, पूर्व उपमुख्यमंत्री की माता हैं, उन्हें कुछ भी कहने का अधिकार है।

गिरिराज सिंह ने कहा कि अगर यह (लोकतंत्र) खत्म हो जाता तो ऐसी बातें उनकी जुबान से नहीं निकलतीं। शायद उनके पति को पता है कि उन पर भी आपातकाल लगाया गया था और वे जेल में थे...उस समय को याद कीजिए। आज वे कांग्रेस की गोद में खेल रहे हैं। बता दें कि राजद नेता राबड़ी देवी ने सरकार के रवैये पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि भाजपा और JDU नई परंपरा शुरू करनी वाली  है। पीएम मोदी कहते हैं कि 70 साल से कुछ नहीं हुआ तो क्या उन्होंने अपने कार्यकाल में पूरा देश बसा दिया? पहले जिसका भी राज रहा अगर उन्होंने कुछ नहीं किया तो किसने काम किया? हम इस परंपरा का विरोध करते हैं।

राबड़ी देवी ने एनडीए सरकार पर इतिहास बदलने का आरोप लगाते हुए कटाक्ष किया और कहा कि काली पट्टी बांधकर हम लोग इसलिए प्रदर्शन कर रहे हैं, क्योंकि यह सरकार इतिहास को बदल रही है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!