शादी का झांसा देकर बॉयफ्रेंड ने कई बार बनाए शारीरिक संबंध, गर्लफ्रेंड प्रेग्नेंट हुई तो गोलगप्पे में जहर मिलाकर...

Edited By Khushi, Updated: 27 Feb, 2026 12:21 PM

he had physical relations under the pretense of marriage and when his girlfrien

Jharkhand News: झारखंड के गढ़वा के रमकंडा थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक पर अपनी गर्भवती प्रेमिका को गोलगप्पे में जहर मिलाकर मारने की कोशिश करने का आरोप लगा है।

Jharkhand News: झारखंड के गढ़वा के रमकंडा थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक पर अपनी गर्भवती प्रेमिका को गोलगप्पे में जहर मिलाकर मारने की कोशिश करने का आरोप लगा है। समय रहते युवती को साजिश का शक हो गया और वह किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रही। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध

जिले के रमकंडा इलाके की रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी साकेत केशरी पिछले छह साल से उसके साथ प्रेम संबंध में था। उसने शादी का वादा कर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। एक साल पहले युवती ने एक बच्चे को जन्म भी दिया था। गांव और समाज के दबाव के बाद दोनों को अलग कर दिया गया था और मिलने-जुलने पर रोक लगा दी गई थी, लेकिन कुछ महीनों बाद आरोपी ने फिर से युवती से संपर्क किया और शादी का भरोसा देकर संबंध बनाता रहा। इसके बाद युवती दोबारा गर्भवती हो गई। फिलहाल वह आठ महीने की गर्भवती है।

गोलगप्पे में जहर देने का आरोप

युवती का आरोप है कि 21 फरवरी की दोपहर करीब दो बजे आरोपी ने फोन कर उसे कुछ खिलाने की बात कही। युवती ने गोलगप्पा खाने की इच्छा जताई। आरोप है कि आरोपी ने गोलगप्पे में जहर मिलाकर उसे खिला दिया। गोलगप्पा खाने के कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। उसे उल्टियां होने लगीं और मुंह से खून आने लगा। तब उसे शक हुआ कि उसके साथ कुछ गलत हुआ है।

डॉक्टर के बहाने जंगल ले जाकर हत्या की कोशिश

शाम करीब चार बजे आरोपी ने फिर फोन कर डॉक्टर के पास ले जाने की बात कही। लेकिन डॉक्टर के पास ले जाने के बजाय वह उसे बाइक से बैरिया जंगल की ओर ले गया। जंगल में करीब 100 मीटर अंदर ले जाकर आरोपी ने युवती के साथ मारपीट की और गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। इस दौरान युवती की आंख के पास गंभीर चोट आई और वह बेहोश हो गई।

पूरी रात जंगल में छिपी रही पीड़िता

होश आने के बाद युवती किसी तरह जंगल के दूसरे छोर पर जाकर छिप गई और पूरी रात वहीं डर के साए में बिताई। अगली सुबह वह किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी साकेत केशरी को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!