बिहार में रिश्तों का कत्ल: आपसी विवाद में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई को पीट-पीटकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

Edited By Swati Sharma, Updated: 28 Jul, 2024 01:03 PM

in a mutual dispute the younger brother beat his elder brother to death

बिहार के रोहतास जिले में रिश्‍तों को तार-तार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां पर शनिवार को एक व्यक्ति ने आपसी विवाद में अपने बड़े भाई की पीट-पीट कर हत्या कर दी। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और...

रोहतास: बिहार के रोहतास जिले में रिश्‍तों को तार-तार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां पर शनिवार को एक व्यक्ति ने आपसी विवाद में अपने बड़े भाई की पीट-पीट कर हत्या कर दी। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है।

अस्पताल में मौत
जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के कच्छवां थानाक्षेत्र के कैथी गांव की है। मृतक की पहचान कच्छवां कैथी गांव निवासी राजेश राम  (35) के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि कछवां वार्ड 09 निवासी अनिल राम का उसके बड़े भाई राजेश राम के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद अनिल ने राजेश पर ईंट पत्थर से हमला कर दिया, जिससे राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल राजेश को परिजनों ने नासरीगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए उसे सासाराम सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इसी बीच इलाज के दौरान राजेश राम की मौत हो गई।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित भाई अनिल राम को झाखड़ बीघा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!