भारतीय महिला हॉकी टीम ने किया बापू टावर का अवलोकन, कप्तान सलीमा ने कहा- यहां बहुत कुछ सीखने को मिला

Edited By Ramanjot, Updated: 03 Dec, 2024 10:38 AM

indian women s hockey team visited bapu tower

अवलोकन के दौरान कोच एवं महिला खिलाड़ियों ने बापू टावर संग्रहालय के जरिए गांधी जी के व्यक्तित्व को करीब से जाना और समझा है। मुख्य कोच हरेन्द्र सिंह ने बापू टावर को एतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि यहां पर भारतीय संस्कृति और विशेष रूप से बिहार के...

Bihar News: भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच हरेन्द्र सिंह और महिला खिलाड़ियों द्वारा पटना के गर्दनीबाग में रविवार को महात्मा गांधी की जीवनी, उनके विचारों एवं आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से बनाएं गए बापू टावर का अवलोकन किया गया। उन्होंने बापू टावर के संग्रहालय के विभिन्न दीर्घाओं में अवस्थित म्यूरल, चित्र, वीडियो, लघु फिल्म के जरिए गांधी जी के जीवन के विभिन्न पहलुओं और उनके विचारों पर आधारित राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी ली।

PunjabKesari

अवलोकन के दौरान कोच एवं महिला खिलाड़ियों ने बापू टावर संग्रहालय के जरिए गांधी जी के व्यक्तित्व को करीब से जाना और समझा है। मुख्य कोच हरेन्द्र सिंह ने बापू टावर को एतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि यहां पर भारतीय संस्कृति और विशेष रूप से बिहार के संदर्भ में बहुत ही खूबसूरत तरह से समझाया एवं दर्शाया गया है। उन्होंने इसके लिए बिहार सरकार और बापू टावर से जुड़े पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया।

PunjabKesari

भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे ने कहा कि बापू टावर बहुत अच्छे से बनाया गया है और यहां आकर उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला। ये सब हम अपने गांव में जाकर लोगों को बता सकते हैं। बापू टावर के माध्यम से बापू के जीवन से जुडी ऐतिहासिक घटनाएं, गांधी जी के विचार, स्वतंत्रता संग्राम में उनकी भूमिका, बिहार से उनके लगाव और बापू के आदर्शों को बेहतर ढंग से रेखांकित कर प्रदर्शित किया जा रहा है ताकि आमजन यहां आकर उसे देख और समझ सके।

नवनिर्मित बापू टावर के प्रति लोगों की रूचि बढ़ती जा रही है और गाइडेड टूर के तहत बड़ी संख्या में दर्शक बापू टावर देखने के लिए आ रहे हैं। लोकार्पण के बाद से अब तक छह हजार से अधिक आगंतुकों ने बापू टावर का अवलोकन किया। भवन निर्माण विभाग, बिहार द्वारा समुह में स्कूली छात्रों, युवाओं और बुजुर्गों को गाइडेड टूर करवाया जा रहा है। गाइडेड टूर के लिए ईमेल contact@baputower.org से बापू टावर प्रबंधन से अनुरोध किया जा सकता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!