Patna Mahila Diwas 202: अंतरास्ट्रीय महिला दिवस पर पटना समाहरणालय में सम्मान समारोह

Edited By Ramanjot, Updated: 08 Mar, 2025 09:39 PM

international women s day bihar

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज पटना समाहरणालय के मुख्य सभागार में समारोह का आयोजन किया गया।

पटना: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज पटना समाहरणालय के मुख्य सभागार में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि हरजोत कौर बम्हरा, अपर मुख्य सचिव, समाज कल्याण विभाग-सह-अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, महिला एवं बाल विकास निगम थीं।

पालनाघर का उद्घाटन और कार्यक्रम की शुरुआत

अपर मुख्य सचिव ने पालनाघर का उद्घाटन किया। इसके बाद, अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र और पौधा देकर किया गया, तथा दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। जिला पदाधिकारी, पटना ने उपस्थित महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि लैंगिक समानता का अर्थ सभी की विशिष्टता और क्षमता का सम्मान करना है। उन्होंने सभी को अपने-अपने क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

महिला सशक्तिकरण की शपथ और प्रेरक अनुभव

कार्यक्रम में जेंडर समानता, महिला सशक्तिकरण एवं जेंडर हिंसा के विरुद्ध शपथ ग्रहण कराई गई। इसके बाद, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और बालिकाओं ने अपने अनुभव साझा किए। पद्मश्री सुधा वर्गीस ने भी अपने विचार साझा किए और सभी महिलाओं को प्रेरित किया। इस दौरान महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित लघु फिल्में भी दिखाई गईं।

महिला achievers का सम्मान

अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित किया गया। अपर मुख्य सचिव ने इन्हें प्रशस्ति पत्र और स्मार्ट वॉच देकर पुरस्कृत किया।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को खुद ही सशक्त बनना होगा और अपनी आवाज उठानी होगी। उन्होंने महिलाओं को बैंक, कोर्ट, पुलिस स्टेशन और अस्पताल से जुड़ी जानकारी रखने की सलाह दी, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।

कार्यक्रम का समापन और फिल्म प्रदर्शन

कार्यक्रम का समापन उप विकास आयुक्त, पटना द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इसके बाद, गांधी मैदान स्थित रीजेंट सिनेमा में "लापता लेडीज" फिल्म का विशेष प्रदर्शन किया गया। समाज कल्याण विभाग ने सभी जिलाधिकारियों को अपने-अपने जिलों में महिला दिवस समारोह आयोजित करने का निर्देश दिया था। साथ ही, बिहार के सभी जिलों में "लापता लेडीज" फिल्म का प्रदर्शन किया गया।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!