Kal Ka Mausam: Bihar में गुरूवार का मौसम देगा टेंशन! घना कोहरा और पछुआ हवा से बढ़ सकती है लोगों की मुश्किलें

Edited By Geeta, Updated: 15 Jan, 2025 05:43 PM

kal ka mausam cold day in bihar

kal Ka Mausam: राज्य में गुरुवार यानी 16 जनवरी को मौसम टेंशन दे सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलेगी। वहीं पटना, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, वैशाली, पूर्णिया समेत कई जिलों में बादल छाए रहने का अनुमान है। साथ ही शाम-सुबह भीषण...

Kal Ka Mausam: देश के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे लोगों का जनजीवन काफी प्रभावित हो रहा है। घने कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार भी धीमी हो गई हैं। वहीं बिहार में भी कोहरा और पछुआ हवा ने लोगों की बढ़ा रखी है। वहीं राज्य में गुरुवार यानी 16 जनवरी को मौसम टेंशन दे सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण सर्द पछुआ हवा के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तीन से आठ डिग्री का अंतर बना हुआ है। अगले 48 घंटों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण घना कोहरे के साथ तापमान में गिरावट आने से ठंड में वृद्धि की संभावना है। घना कोहरा से यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होगी।

 

लोगों से सावधान रहने की अपील

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, गुरुवार की सुबह से ही घने कोहरे के कारण सड़कों पर अंधेरा पसरा रहेगा। घने कोहरे के कारण रेल और हवाई सेवा प्रभावित हो सकती है। पूरे दिन धूप दिखाई नहीं देने से दैनिक मजदूरी करने वाले लोगों को परेशानी हो सकती है। गौरतलब है कि, बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में गलन भरी ठंड से जनजीवन प्रभावित हो गया है। लोगों से इस दौरान सावधान रहने की अपील की गई है। बिहार में अगले 40 घंटे वेस्टर्न डिस्टर्ब का असर देखने को मिलेगा, जिसके चलते पटना, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, वैशाली, पूर्णिया समेत कई जिलों में बादल छाए रहने का अनुमान है। साथ ही शाम-सुबह भीषण कोहरे की परत जमी मिलेगी और कड़ाके की ठंड का एहसास होगा।

 

ज्यादा सर्दिली होगी रात

बिहार कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, बर्फबारी से भागलपुर और आसपास के क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है। इसकी वजह से कड़ाके की ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं है। इस कारण रात ज्यादा सर्दिली होगी। कोहरे का भी असर देखने को मिलेगा। धीमी गति की पछुवा के साथ तेज धूप भी निकलेगी। हल्का बादल आता-जाता रहेगा। दिन में लोगों को थोड़ी ठंड से राहत मिलने के आसार है।

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!