Edited By Ramanjot, Updated: 11 Jun, 2025 07:09 AM

बिहार में भीषण गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं, लेकिन अब राहत की उम्मीद दिखाई दे रही है।
Bihar Weather Today: बिहार में भीषण गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं, लेकिन अब राहत की उम्मीद दिखाई दे रही है। 11 जून 2025 को मौसम में बदलाव के संकेत मिले हैं, खासकर उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य बिहार में जहां हल्की बारिश (light rain) और तेज हवाएं (gusty winds) चलने की संभावना जताई गई है।
पिछले 24 घंटे रहे सूखे, डेहरी सबसे गर्म
बीते 24 घंटों के दौरान राज्य भर में मौसम सूखा (dry) रहा। तापमान 36.5°C से लेकर 42.4°C के बीच रहा, जिसमें रोहतास के डेहरी में सबसे अधिक 42.4°C दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 25.5°C से 32.6°C के बीच रहा, जिसमें सहरसा के अगवानपुर में सबसे कम 25.5°C तापमान रिकॉर्ड किया गया। Muzaffarpur में 24 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं, लेकिन बारिश कहीं नहीं हुई।
11 जून को कहां-कहां हो सकती है बारिश?
आज यानी बुधवार को उत्तर-पश्चिम बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण प्रमुख हैं।
वहीं उत्तर-मध्य बिहार के जिलों — दरभंगा, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली और शिवहर — में भी छिटपुट वर्षा के आसार हैं।
इन जिलों में मौसम रहेगा सूखा
दक्षिण और दक्षिण-मध्य बिहार के अधिकतर जिलों में मौसम अभी भी शुष्क बना रहेगा। इसमें पटना, गया, नालंदा, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया शामिल हैं।