Kal Ka Mausam: झारखंड में तपती गर्मी और उमस से नहीं मिलेगी राहत, जीना मुहाल कर सकती है हीट वेव, अलर्ट जारी
Edited By Geeta, Updated: 22 Apr, 2025 07:36 PM

Kal Ka Mausam: झारखंड में तपती गर्मी और उमस से लोगों को राहत नहीं मिलने वाली है। भीषण गर्मी लोगों का जीना मुहाल कर सकती है।
Kal Ka Mausam: झारखंड में तपती गर्मी और उमस से लोगों को राहत नहीं मिलने वाली है। भीषण गर्मी लोगों का जीना मुहाल कर सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, कल यानि बुधवार को आसमान मुख्यत: साफ रहेगा। मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, कल यानि 23 अप्रैल को राज्य के उत्तर पूर्वी एवं दक्षिण पूर्वी भागों में कहीं-कहीं गर्म और उमस की स्थिति रह सकती है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
विभाग ने जारी किया अलर्ट, बारिश देगी राहत
झारखंड में 25 अप्रैल को हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने बताया कि, 24 अप्रैल को भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी और ऐसी ही स्थिति रहने का अनुमान 25 अप्रैल को है जहां हीट वेव लोगों की परेशानी बढ़ाएगी। वहीं बात करें 26 अप्रैल की तो इस दिन से राहत की बारिश का अनुमान है। विभाग ने 26 अप्रैल को भी हीट वेव की चेतावनी जारी की है। गौरतलब है कि, चिलचिलाती धूप और उमस से जीना मुहाल हो गया है। 26 अप्रैल से लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है। इस दिन मौसम का मिजाज बदल सकता है। राज्य के उत्तर पूर्वी एवं दक्षिण पूर्वी भागों में तेज हवाओं के झोंके के साथ बारिश हो सकती है। गरज के साथ वज्रपात भी हो सकता है।
Related Story

Jharkhand Weather: झारखंड में ठंड ने मचाई 'हाय तौबा', इस जिले का तापमान पहुंचा 3 डिग्री; सर्द...

झारखंड में रेलवे ट्रैक पर इस हालत में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

झारखंड में दिखेगा चक्रवाती सिस्टम 'दित्वा' का प्रभाव, 3 दिसंबर से शीतलहर बरपाएगी कहर; गिरेगा 4...

झारखंड में बेरहम ठंड का सितम जारी! गुमला के बाद यह शहर सबसे ठंडा, January में क्या होगा हाल?

Jharkhand Weather: पहाड़ों पर बर्फबारी से कांपा पूरा झारखंड, टूटा 4 साल का रिकॉर्ड! मुश्किल में इन...

झारखंड में ठंड का प्रकोप, इन सात जिलों में शीतलहर का तगड़ा प्रहार; रहें सावधान...अस्पतालों की OPD...

Jharkhand Weather: झारखंड में इस बार रिकॉर्ड तोड़ सर्दी! इस शहर में 10 डिग्री से नीचे लुढ़का पारा,...

झारखंड में हाड़ कंपाने वाली सर्दी का सितम, नहीं काम आ रहे रजाई-कंबल; कांके का पारा 3.2 डिग्री

Jharkhand Mausam: रांची से दुमका तक कांप रहे लोग...बर्फीली हवाओं ने लोगों के उड़ाए होश, गुमला में...

झारखंड में पारा शिक्षक की बेरहमी से हत्या, CM हेमंत के हाथों मिलने वाला था नियुक्ति पत्र