झारखंड में हाड़ कंपाने वाली सर्दी का सितम, नहीं काम आ रहे रजाई-कंबल; कांके का पारा 3.2 डिग्री

Edited By Harman, Updated: 12 Dec, 2025 09:09 AM

jharkhand weather temprature cold wave alert

Jharkhand Weather: झारखंड में ठंड ने जोर पकड़ा हुआ है। प्रदेश के कई जिले शीतलहर की चपेट में है। बर्फीली सर्द हवाओं ने कंपकंपी पैदा कर दी है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव के कारण तापमान में गिरावट देखी जा रही है। वहीं बीते 24 घंटों में रांची के...

Jharkhand Weather: झारखंड में ठंड ने जोर पकड़ा हुआ है। प्रदेश के कई जिले शीतलहर की चपेट में है। बर्फीली सर्द हवाओं ने कंपकंपी पैदा कर दी है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव के कारण तापमान में गिरावट देखी जा रही है। वहीं बीते 24 घंटों में रांची के कांके का न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री दर्ज किया गया है, जो झारखंड में सबसे कम है।

जानें कहां कितना रहेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड के कई जिलों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। फिलहाल, पिछले 24 घंटों में तापमान में बड़ी कमी देखी गई है। राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, तो मेदिनीनगर (पलामू) का न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं आज कई जिलों में कोहरे का अलर्ट है। वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई। 
मौसम विभाग ने आज यानी शुक्रवार (12 दिसंबर 2025) को राजधानी रांची, लोहरदगा, गुमला, लातेहार, चतरा, सिमडेगा और कोडरमा समेत कई जिलों में न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान जताया है।

उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं के लगातार प्रभाव से लोग सर्दी से बचने के लिए स्वेटर, जैकेट और अलाव जैसी गर्माहट देने वाली चीजों का इस्तेमाल कर रहे है। वहीं ठंड का हाल यह है कि अब रजाई और कंबल से भी राहत नहीं मिल रही है।  मौसम में आए इस बदलाव ने झारखंड में सर्दी की दूसरी लहर आने का संकेत दे दिया है। इस दौरान नेशनल हेल्थ मिशन ने भी एडवाइजरी जारी की है, जिसमें लोगों को गर्म कपड़े पहनकर बाहर निकलने, पर्याप्त भोजन करने और यदि सर्दी, जुकाम या फ्लू के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत स्थानीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता या डॉक्टर से संपर्क करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही ठंड से होने वाली किसी भी गंभीर समस्या जैसे बेहोशी या भाषा लड़खड़ाने की स्थिति में शीघ्र चिकित्सीय मदद लेने की सलाह दी गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!