80 साल की उम्र में भी हड्डी रहेगी टनाटन! सुबह उठकर कर लें पौष्टिक चीजों से भरपूर ये नाश्ता

Edited By Khushi, Updated: 04 Apr, 2026 06:15 PM

keep your bones strong and robust even at age 80 start your day with this nutri

Jharkhand News: झारखंड की राजधानी रांची के पास के गांवों में एक खास तरह का देसी प्रोटीन सलाद लोगों की सेहत का राज बना हुआ है। यहां के बुजुर्ग इसे रोज सुबह खाते हैं और दावा करते हैं कि इससे उनकी हड्डियां मजबूत रहती हैं, भले ही उम्र 80 साल के पार...

Jharkhand News: झारखंड की राजधानी रांची के पास के गांवों में एक खास तरह का देसी प्रोटीन सलाद लोगों की सेहत का राज बना हुआ है। यहां के बुजुर्ग इसे रोज सुबह खाते हैं और दावा करते हैं कि इससे उनकी हड्डियां मजबूत रहती हैं, भले ही उम्र 80 साल के पार क्यों न हो।

जिले के नजदीक पिथोरिया और आसपास के गांवों में लोग सुबह के नाश्ते में एक अलग तरह का प्रोटीन सलाद खाते हैं। यह सलाद साधारण नहीं, बल्कि कई पौष्टिक चीजों से मिलकर बनता है। इसमें उबला हुआ काला चना, उबली मूंगफली, घर का बना पनीर (छेना), फुला हुआ हरा मूंग और मखाने का पाउडर डाला जाता है। स्थानीय बुजुर्गों के अनुसार, मखाने को पहले भूनकर पीस लिया जाता है, जिससे उसका पाउडर बन जाता है। यह स्वाद भी बढ़ाता है और खाने में भी आसान होता है। सलाद में काला नमक, नींबू का रस और थोड़ा चाट मसाला भी मिलाया जाता है। इसके साथ टमाटर, प्याज और खीरा डालकर इसे और पौष्टिक बना दिया जाता है।

80 साल के एक बुजुर्ग वीरेंद्र बताते हैं कि वह पिछले 10 साल से रोज सुबह यही नाश्ता कर रहे हैं। उनका कहना है कि कई बार गिरने के बावजूद उनकी हड्डियों को कोई नुकसान नहीं हुआ। वे मानते हैं कि इस सलाद की वजह से उनकी हड्डियां मजबूत बनी हुई हैं।

गांव के अन्य लोग भी इस नाश्ते को पसंद करते हैं, क्योंकि इसमें प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम और कई जरूरी विटामिन भरपूर मात्रा में होते हैं। यही कारण है कि इसे हड्डियों को मजबूत बनाने और शरीर को फिट रखने के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!