"जो उनकी चाहत है वो उनकी जन्म कुंडली में नहीं लिखी हुई, वे ख्याली पुलाव पका रहे", तेजस्वी पर ललन सिंह का तीखा हमला

Edited By Swati Sharma, Updated: 11 Aug, 2024 01:04 PM

lalan singh s sharp attack on tejashwi yadav

बिहार में प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता तेजस्वी प्रसाद यादव (Tejashwi Yadav) के बयान पर जेडीयू सांसद और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन(ललन) सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि वे ख्याली पुलाव पकाते रहते हैं और ख्याली पुलाव ही...

पटना: बिहार में प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता तेजस्वी प्रसाद यादव (Tejashwi Yadav) के बयान पर जेडीयू सांसद और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन(ललन) सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि वे ख्याली पुलाव पकाते रहते हैं और ख्याली पुलाव ही पकाते रह जाएंगे।

'तेजस्वी यादव को ख्याली पुलाव पकाने दीजिए'
दरअसल, तेजस्वी यादव ने शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि अगर नीतीश कुमार उनके साथ होते तो हम लोग और मजबूत होते। इस पर ललन सिंह ने कहा कि उन्हें(तेजस्वी यादव) ख्याली पुलाव पकाने दीजिए। वे ख्याली पुलाव पकाते रहते हैं और ख्याली पुलाव ही पकाते रह जाएंगे। उनकी जन्म कुंडली में जो उनकी चाहत है वो नहीं लिखी हुई है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी जो चाहते हैं वो उनकी किस्मत में नहीं है।

बता दें कि तेजस्वी यादव ने शनिवार को राजद कार्यालय में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर इंडिया गठबंधन को छोड़कर देश को धोखा देने का आरोप लगाया था और दावा किया कि प्रदेश में वर्ष 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव में राजद की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के इंडिया गठबंधन छोड़ने से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मजबूत हुई।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!