"बिहार में जनता ने तेजस्वी और लालू का सूपड़ा किया साफ" उपचुनावों में NDA की जीत पर गिरिराज सिंह का बड़ा बयान

Edited By Harman, Updated: 23 Nov, 2024 02:12 PM

giriraj singh s big statement on nda s victory in by elections

बिहार और उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव, महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों पर भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा उत्तर प्रदेश और बिहार में जनता ने तेजस्वी यादव, लालू यादव और अखिलेश यादव का सूपड़ा साफ कर दिया है। महाराष्ट्र...

बेगूसराय: बिहार और उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव, महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों पर भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा उत्तर प्रदेश और बिहार में जनता ने तेजस्वी यादव, लालू यादव और अखिलेश यादव का सूपड़ा साफ कर दिया है। महाराष्ट्र में NDA को जो दो-तिहाई बहुमत मिला है वो दिखा रहा है कि उद्धव ठाकरे को महाराष्ट्र की जनता ने नकार कर बता दिया है कि असली शिवसेना कौन है। 

साथ ही केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा आज भाजपा का स्ट्राइक रेट लगभग 87-88% ऊपर गया है। अगर पूरे प्रदेश में सीटों का चुनाव देखें तो भी भाजपा को 60% से अधिक सीटें मिली हैं। झारखंड में जो नतीजा आया है उसे हम स्वीकार करते हैं। 

बता दें कि बिहार की चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। राज्य की जिन चारों सीटों पर उपचुनाव हुआ था, उनमें इमामगंज, बेलागंज, तरारी और रामगढ़ सीटें शामिल हैं। इन सीटों पर एनडीए प्रत्याशियों ने शानदार जीत हासिल की है। हालांकि, औपचाारिक ऐलान होना बाकी है। इस उपचुनाव को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले का सेमीफाइनल मैच माना जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!