Patna Sahib Seat: पटना साहिब विधानसभा सीट पर चलता है नंद किशोर यादव का सिक्का II Bihar Election 2025

Edited By Ramanjot, Updated: 25 Sep, 2025 05:49 PM

1980 में कांग्रेस इंदिरा के शरद कुमार जैन चुनाव जीते थे। 1985 में शरद कुमार जैन दोबारा चुनाव जीते लेकिन इस बार कांग्रेस की तरफ से वो चुनावी मैदान में थे। 1990 में जनता दल के महताब लाल सिंह चुनाव जीतने में कामयाब रहे थे। 1995 में हुए चुनाव में पहली...

Patna Sahib Seat: पटना साहिब विधानसभा सीट पटना जिले में स्थित है। यह विधानसभा क्षेत्र पटना साहिब लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के तहत आता है। 2010 से पहले पटना साहिब सीट का नाम पटना पूर्व था। साल 1957 और 1962 में हुए चुनाव में यहां कांग्रेसी उम्मीदवार जफर अहमद विधायक चुने गए थे। 1967 और 1969 में यह सीट भारतीय जनसंघ के खाते में गई और दोनों बार रामदेव महतो चुनाव जीते थे। 1972 में कांग्रेस ने एक बार फिर से वापसी की और जमील अहमद चुनाव जीते। 1977 में एक बार फिर से जनता पार्टी की तरफ से रामदेव महतो विधायक बने थे। 
PunjabKesari
1980 में कांग्रेस इंदिरा के शरद कुमार जैन चुनाव जीते थे। 1985 में शरद कुमार जैन दोबारा चुनाव जीते लेकिन इस बार कांग्रेस की तरफ से वो चुनावी मैदान में थे। 1990 में जनता दल के महताब लाल सिंह चुनाव जीतने में कामयाब रहे थे। 1995 में हुए चुनाव में पहली बार यहां बीजेपी को जीत मिली थी और नंद किशोर यादव विधायक चुने गए थे। इसके बाद 2000, 2005 के फरवरी, अक्टूबर, 2010, 2015 और 2020 में इस सीट पर नंद किशोर यादव लगातार जीत हासिल करते रहे। 

एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2020 के विधानसभा चुनाव में पटना साहिब सीट से बीजेपी कैंडिडेट नंद किशोर यादव ने जीत हासिल की थी। नंद किशोर यादव को 97 हजार छह सौ 92 वोट मिला था तो कांग्रेसी कैंडिडेट प्रवीण सिंह 79 हजार तीन सौ 92 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से नंद किशोर यादव ने प्रवीण सिंह को 18 हजार तीन सौ वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं 3 हजार दो सौ 34 वोट के साथ नोटा तीसरे नंबर पर रहा था। 
PunjabKesari

एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में पटना साहिब सीट पर बीजेपी उम्मीदवार नंद किशोर यादव को जीत मिली थी। नंद किशोर यादव ने आरजेडी कैंडिडेट संतोष मेहता को 2 हजार सात सौ 92 वोट के अंतर से हराया था। नंद किशोर यादव को कुल 88 हजार एक सौ आठ वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे संतोष मेहता को कुल 85 हजार तीन सौ 16 वोट मिले थे। तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे एसएचएस के कैंडिडेट नंदु कुमार को कुल 2 हजार छह सौ 94 वोट मिले थे। 
PunjabKesari

विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे 

वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव में पटना साहिब सीट पर बीजेपी कैंडिडेट नंद किशोर यादव ने जीत हासिल की थी। नंद किशोर यादव ने कांग्रेसी उम्मीदवार परवेज अहमद को 65 हजार तीन सौ 37 वोट के बड़े अंतर से हराया था। नंद किशोर यादव को कुल 91 हजार चार सौ 19 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे परवेज अहमद को कुल 26 हजार 82 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे आरजेडी कैंडिडेट राजेश कुमार को कुल 8 हजार दो सौ 71 वोट मिले थे। 

PunjabKesari

विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे 

वहीं 2005 में हुए विधानसभा चुनाव में पटना साहिब सीट पर बीजेपी कैंडिडेट नंद किशोर यादव ने जीत हासिल की थी। नंद किशोर यादव ने आरजेडी कैंडिडेट भारती देवी को 35 हजार नौ सौ 70 वोटों से हराया था। नंद किशोर यादव को कुल 70 हजार एक सौ 48 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रही भारती देवी को कुल 34 हजार एक सौ 78 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे लोजपा कैंडिडेट रमेश चंद्र कपूर को कुल 5 हजार छह सौ 77 वोट मिले थे। 

PunjabKesari
पटना साहिब विधानसभा सीट को बीजेपी का गढ़ माना जाता है। पटना साहिब विधानसभा सीट पर 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने बड़ी बढ़त हासिल की थी। पटना साहिब विधानसभा सीट पर 1 लाख 23 हजार नौ सौ दो वोट मिला था। वहीं कांग्रेस को केवल 79 हजार सात सौ छह वोट ही मिल पाया था। जातीय समीकरण को देखें तो इस सीट पर वैश्य,यादव,कोइरी,कुर्मी और मुस्लिम वोटरों का दबदबा रहता है। इस लिहाज से देखें तो पटना साहिब में बीजेपी उम्मीदवार को बढ़त मिल सकता है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!