Bihar Politics: जदयू की नई प्रदेश कमेटी गठित, 10 उपाध्यक्ष और 49 महासचिव बनाए गए; उमेश कुशवाहा का अध्यक्ष पद बरकरार

Edited By Ramanjot, Updated: 25 Aug, 2024 10:27 AM

new state committee of jdu formed in bihar

जदयू प्रदेश अध्यक्ष कुशवाहा ने शनिवार सूचना जारी कर बताया कि बिहार जदयू की प्रदेश कमेटी एवं प्रदेश राजनीतिक सलाहकार समिति को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाता है। लेकिन, इस सूचना के कुछ ही घंटे बाद नई प्रदेश कमेटी का गठन कर दिया गया, जिसमें 10 प्रदेश...

पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने बिहार में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से नई राज्य कमेटी का गठन कर उमेश सिंह कुशवाहा को आगे भी प्रदेश अध्यक्ष के पद पर बरकरार रखा।

जदयू प्रदेश अध्यक्ष कुशवाहा ने शनिवार सूचना जारी कर बताया कि बिहार जदयू की प्रदेश कमेटी एवं प्रदेश राजनीतिक सलाहकार समिति को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाता है। लेकिन, इस सूचना के कुछ ही घंटे बाद नई प्रदेश कमेटी का गठन कर दिया गया, जिसमें 10 प्रदेश उपाध्यक्ष, एक कोषाध्यक्ष, 49 प्रदेश महासचिव, 46 प्रदेश सचिव और नौ प्रदेश प्रवक्ता बनाए गए हैं।

विधान परिषद सदस्य रवींद्र प्रसाद सिंह, पूर्व मंत्री अजीत चौधरी, पूर्व सांसद महाबली सिंह, पूर्व मंत्री मुनेश्वर चौधरी, विधान पार्षद संजय सिंह, पूर्व विधान पार्षद हारुण रशीद, वैद्यनाथ प्रसाद सिंह विकल, प्रो. प्रमिला कुमारी प्रजापति, अमर कुमार अग्रवाल और कलाधर प्रसाद मंडल को जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष पद की जिम्मेवारी सौंपी गई है। वहीं, विधान पार्षद ललन कुमार सर्राफ को पार्टी का कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

इसी तरह अरुण कुमार सिंह, चंदन कुमार सिंह, बासुदेव कुशवाहा, मनीष कुमार, रणविजय कुमार, पूर्व विधान पार्षद भूमिपाल राय समेत को प्रदेश महासचिव बनाया गया है। साथ ही विधान पार्षद नीरज कुमार, डॉ. निहोरा प्रसाद यादव, अंजुम आरा, हिमराज राम, अरविंद निषाद समेत नौ को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेवारी दी गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!