Nitish Cabinet Expansion: दिलीप जायसवाल ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा, नीतीश मंत्रिमंडल विस्तार से पहले छोड़ा अपना पद

Edited By Swati Sharma, Updated: 26 Feb, 2025 01:31 PM

bihar bjp president dilip jaiswal resigned from the post of minister

Nitish Cabinet Expansion: बिहार की सियासत से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। बीजेपी (BJP) प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल (Dilip Jaiswal) ने मंत्री पद से अपना इस्तीफा (Dilip Jaiswal Resigned) दे दिया है। नीतीश मंत्रिमंडल (Nitish Cabinet) विस्तार...

Nitish Cabinet Expansion: बिहार की सियासत से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। बीजेपी (BJP) प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल (Dilip Jaiswal) ने मंत्री पद से अपना इस्तीफा (Dilip Jaiswal Resigned) दे दिया है। नीतीश मंत्रिमंडल (Nitish Cabinet) विस्तार से पहले उन्होंने अपना पद छोड़ दिया है। हालांकि वो बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे। 

मुझे गर्व है कि मैंने....- Dilip Jaiswal

दिलीप जायसवाल (Dilip Jaiswal) बिहार सरकार में महत्वपूर्ण राजस्व और भूमि सुधार मंत्री थे। राज्य में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल होने के साथ भाजपा के सत्ता में लौटने के बाद उन्हें पिछले साल जनवरी में मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। जुलाई में वह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की जगह राज्य के भाजपा अध्यक्ष बने थे। उन्होंने इस्तीफे के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘मुझे प्रमुख जिम्मेदारियां देने और मुझ पर भरोसा जताने के लिए मैं पार्टी नेतृत्व का आभारी हूं। मुझे गर्व है कि मैंने एक मंत्री के रूप में 11 करोड़ से अधिक पृष्ठों के दस्तावेजों के रिकॉर्ड का डिजिटलीकरण जैसा कार्य किया। मैं अब पूरे दिल से पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए खुद को समर्पित करूंगा।'' 

आज शाम 4 बजे होगा नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार।। Nitish Cabinet

बता दें कि बिहार विधानसभा सत्र से पहले सीएम नीतीश कुमार अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने वाले हैं।  राजभवन में शाम चार बजे नए मंत्री शपथ लेंगे और राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। वहीं, वर्तमान में बिहार सरकार में कुल 30 मंत्री हैं, जिनमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दो उपमुख्यमंत्री शामिल हैं। बिहार विधानसभा की संरचना के अनुसार कैबिनेट में अधिकतम 36 मंत्री हो सकते हैं, यानी अभी भी 6 पद खाली (Vacant Cabinet Positions) हैं। ऐसे में इन रिक्त पदों पर नए चेहरों की एंट्री तय मानी जा रही है। सूत्रों की मानें तो इस बार के विस्तार में बीजेपी कोटे से 5 नए मंत्रियों (BJP Ministers in Bihar Cabinet) को शामिल किया जा सकता है। इसके साथ ही 1-2 वर्तमान मंत्रियों की छुट्टी भी संभव है। बीजेपी नेताओं के अनुसार, वर्तमान में 30 सदस्यीय मंत्रिमंडल में बीजेपी के 15 मंत्री हैं, जिसमें दो उपमुख्यमंत्री शामिल हैं।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!