Bihar Politics: नीतीश के बेटे के राजनीति में आने की अटकलों पर बोले दिलीप जायसवाल- उनके आने से BJP को कोई एतराज नहीं...

Edited By Swati Sharma, Updated: 22 Feb, 2025 05:46 PM

dilip jaiswal said this on the speculation of nitish s son joining politics

Bihar Politics: बिहार भारतीय जनता पार्टी (BJP) अध्यक्ष एवं भूमि सुधार और राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल (Minister Dilip Jaiswal) ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के पुत्र निशांत कुमार (Nishant Kumar) राजनीति में आएं या नहीं आएं, यह उनकी...

Bihar Politics: बिहार भारतीय जनता पार्टी (BJP) अध्यक्ष एवं भूमि सुधार और राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल (Minister Dilip Jaiswal) ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के पुत्र निशांत कुमार (Nishant Kumar) राजनीति में आएं या नहीं आएं, यह उनकी इच्छा है, इसमें भाजपा को कोई एतराज नहीं है।

'Nitish Kumar न्याय के साथ विकास कर रहे'
जायसवाल ने शनिवार को संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चालीस साल से बिहार और देश में सक्रिय राजनीति में हैं यदि वे चाहते तो इस दौरान अपने पुत्र को राजनीति में अवश्य लाते। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। वे पूर्ण रूप से एक समाजवादी नेता रहे हैं। ऐसे में उनके पुत्र अभी राजनीति में आते हैं तो उनके पिता नीतीश कुमार (Nitish Kumar News) पर परिवारवाद का आरोप कदापि नहीं लगेगा। जायसवाल ने कहा कि नीतीश कुमार न्याय के साथ विकास कर रहे हैं। उनके प्रगति यात्रा से विपक्षी खासकर राजद के लोग घबरा गए हैं और जनता को गुमराह करने के लिए ऐसी सब बातें करते हैं।आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में बिहार में हर क्षेत्रों में तेजी से विकास हो रहा है। बिहार के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष लगाव है और यहां के लोगों के लिए बहुत कुछ करना चाहते हैं।

'24 फरवरी का दिन बिहार के लिए एक ऐतिहासिक दिन होगा'
राजस्व मंत्री ने कहा कि 24 फरवरी का दिन बिहार के लिए एक ऐतिहासिक दिन होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) भागलपुर की धरती से देशभर के किसानों को 'पीएम किसान सम्मान निधि योजना' (PM Kisan Samman Nidhi Scheme) की 19 वीं किस्त की राशि डीबीटी के माध्यम से भेजेंगे। इस मौके पर पीएम मोदी किसानों की खुशहाली, समृद्धि एवं कल्याण के लिए किसानों से संवाद करेंगे। प्रधानमंत्री बिहार के लिए कई योजनाओं की सौगात भी देंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम किसानों के लिए समर्पित है और बिहार में कृषि क्षेत्र में विकास का एक नया आयाम स्थापित होगा। केला, मक्का, कतरनी धान, मशरूम और मखाना की खेती करने वाले किसानों की तकदीर बदलेगी। इस कार्यक्रम को लेकर पूर्वी बिहार और सीमांचल की जनता तथा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के सभी कार्यकर्ता बहुत उत्साहित हैं। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!