Edited By Ramanjot, Updated: 30 Jun, 2025 11:16 AM

जानकारी के अनुसार, मामला जिले के एक निजी अस्पताल का है। महिला की पहचान 22 वर्षीय पूनम देवी दवी के रूप में हुई है, जो तीन बच्चों की मां है। शनिवार की रात अचानक उसके पेट में तेज दर्द और उल्टी होने लगी। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां रविवार को...
Bihar News: बिहार के मधेपुरा जिले से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है, जहां ऑपरेशन के दौरान एक महिला के पेट से एक किलो बालों का गुच्छा निकला है। यह देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए। महिला को पेट दर्द होने पर अस्पताल लाया गया था।
तीन बच्चों की मां है महिला
जानकारी के अनुसार, मामला जिले के एक निजी अस्पताल का है। महिला की पहचान 22 वर्षीय पूनम देवी दवी के रूप में हुई है, जो तीन बच्चों की मां है। शनिवार की रात अचानक उसके पेट में तेज दर्द और उल्टी होने लगी। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां रविवार को डॉक्टरों ने ऑपरेशन किया तो पेट से एक किलो बालों का गुच्छा निकला, जिसे देखकर डॉक्टर हैरान हो गए।
आर्थिक तंगी के कारण मानसिक तनाव में रहने लगी महिला
बताया जा रहा है कि पूनम की शादी 2018 में सुपौल जिले में हुई थी। वहीं आर्थिक तंगी के कारण वह मानसिक तनाव में रहने लगी। इसी दौरान उसने बाल खाना शुरू कर दिया। डॉक्टरों ने बताया ने पूनम पिछले चार महीने से इलाज करवा रही है। वहीं रविवार को दर्द बढ़ने के कारण उसका ऑपरेशन किया गया। डॉक्टर संतोष ने बताया कि फिलहाल पूनम की हालत ठीक है।
डॉक्टरों का कहना है कि पूनम ट्राइकोटिलोमेनिया नामक मानसिक बीमारी से पीड़ित थी। इस बीमारी के चलते व्यक्ति तनाव, चिंता या मानसिक परेशानी में अपने बाल तोड़कर खाने लगता है।