बिहार के इन 5 जिलों में बनेगा 'ऑर्डिनेंस फैक्ट्री कॉरिडोर', नीतीश सरकार ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव

Edited By Swati Sharma, Updated: 25 Jun, 2025 12:42 PM

ordnance factory corridor  will be built in these 5 districts of bihar

Bihar News: बिहार के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने मुंगेर, कैमूर ,बांका, जमुई और अरवल जिलों में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री कॉरिडोर विकसित करने से जुड़े प्रस्ताव को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को स्वीकृति के लिए भेजा है।  केंद्र सरकार को बिहार सरकार की...

Bihar News: बिहार के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने मुंगेर, कैमूर ,बांका, जमुई और अरवल जिलों में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री कॉरिडोर विकसित करने से जुड़े प्रस्ताव को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को स्वीकृति के लिए भेजा है।  

केंद्र सरकार को बिहार सरकार की ओर से प्रस्ताव भेजने के बाद बिहार के मुंगेर जिले में सरकार के कदम का जोरदार स्वागत किया जा रहा है। गौरतलब है कि बिहार के मुंगेर जिला मुख्यालय में विगत 200 से अधिक वर्षों से मुंगेर बंदूक कारखाना, बंदूक का निर्माण करता आ रहा है। विगत कुछ दशकों से मुंगेर बंदूक कारखाना के उत्पादन में काफी गिरावट आई है, लेकिन अब मुंगेर में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की स्थापना से मुंगेर बंदूक कारखाना के विकास को नए पंख लगेंगे। बंगाल के नवाब मीर कासिम ने जब मुंगेर को 1760 इस्वी में अपनी राजधानी बनाया था, तब उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ अपनी शक्ति बढ़ाने के लिए मुंगेर में बंदूके और टोपें बनवाना शुरू किया था। तब से आज तक मुंगेर जिला मुख्यालय में मुंगेर बंदूक कारखाना में सरकारी नियंत्रण में बंदूक का निर्माण चलता आ रहा है। देश की आजादी के बाद बंदूक निर्माता को जेल परिसर में बंदूक निर्माण की इजाजत दी गई। बाद में 1970 में मुंगेर बंदूक कारखाना को किला परिसर में सकिर्ट हाउस के नजदीक सरकारी नियंत्रण में संचालित किया जाने लगा।

मुंगेर बंदूक निर्माता संघ के संयुक्त सचिव संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि मुंगेर बंदूक कारखाना परिसर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के रूप में बेहतर ढंग से विकसित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मुंगेर जिले के युवाओं के कौशल का उपयोग ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के आधुनिक हथियारों के निर्माण में उपयोग किया जाएगा। पूरी मुंगेर जिले में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री पर आधारित छोटे-छोटे रोजगार सृजन में मदद मिलेगी। बंदूक निर्माता राजेश कुमार ने कहा, बिहार सरकार के इस फैसले से मुंगेर में बंदूक उद्योग को बढ़ावा मिलेगा ।साथ ही मुंगेर के लिए यह वरदान साबित होगा। वहीं मुंगेर बंदूक निर्माता संघ के सदस्यों और बंदूक कारीगरों ने सरकार के इस कदम का स्वागत किया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!