Edited By Swati Sharma, Updated: 01 Dec, 2025 06:38 PM

Bihar News: बिहार जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा (Umesh Singh Kushwaha) ने रविवार को कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार (NDA) सरकार राज्य के समग्र विकास के लिए...
Bihar News: बिहार जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा (Umesh Singh Kushwaha) ने रविवार को कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार (NDA) सरकार राज्य के समग्र विकास के लिए नए संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।
कुशवाहा ने बयान जारी कर कहा कि राज्य सरकार विकास के रोडमैप को धरातल पर उतारने तथा जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरने की दिशा में तत्परता के साथ कार्य कर रही है। जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जैसा ईमानदार, दूरदर्शी और निष्ठावान नेतृत्व मिलना बिहारवासियों के लिए सचमुच सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार निस्वार्थ भाव और पूर्ण समर्पण के साथ लंबे समय से बिहार की सेवा में लगे हुए हैं। यही कारण है कि बतौर मुख्यमंत्री बीस वर्षों से ज्यादा लम्बे कार्यकाल के बावजूद आम जनता का विश्वास उनके प्रति लगातार मजबूत होता गया है।
उमेश सिंह कुशवाहा (Umesh Singh Kushwaha) ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में राजग सरकार ने सदैव जनकल्याण की भावना को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है तथा विकास को हर गांव और प्रत्येक व्यक्ति तक पहुँचाने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले पाँच वर्ष बिहार के समग्र विकास को नई उड़ान देने वाले साबित होंगे और बिहार उद्योग, निवेश और स्वरोजगार के क्षेत्र में एक बड़ी छलांग लगाने के लिए तैयार है।