Bihar Politics: पप्पू यादव ने बेगूसराय में निकाली विशाल पदयात्रा, बोले- ये पदयात्रा सिर्फ एक विरोध नहीं, बल्कि....

Edited By Swati Sharma, Updated: 22 Mar, 2025 06:18 PM

pappu yadav took out a huge march in begusarai

Bihar Politics: बिहार में पूर्णिया से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने क्षेत्रीय मक्का अनुसंधान एवं बीज उत्पादन केंद्र, कुशमहौत (बेगूसराय) को शिवमोग्गा (कर्नाटक) में स्थानांतरित करने के केंद्र सरकार (Central Government) के फैसले के...

Bihar Politics: बिहार में पूर्णिया से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने क्षेत्रीय मक्का अनुसंधान एवं बीज उत्पादन केंद्र, कुशमहौत (बेगूसराय) को शिवमोग्गा (कर्नाटक) में स्थानांतरित करने के केंद्र सरकार (Central Government) के फैसले के खिलाफ आज बेगूसराय में एक विशाल पदयात्रा निकाली।        

मक्का उत्पादन में बिहार का अहम योगदान- Pappu Yadav

यह पदयात्रा बेगूसराय के पावर हाउस चौक से शुरू होकर हड़ताली चौक तक निकाली गई, जिसमें हजारों किसानों, स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। पदयात्रा के दौरान सांसद (Pappu Yadav) ने केंद्र सरकार  (Central Government) पर बिहार के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, क्षेत्रीय मक्का अनुसंधान केंद्र बिहार के किसानों के लिए जीवन रेखा है। इसे कर्नाटक स्थानांतरित करना बिहार की कृषि अर्थव्यवस्था और किसानों के हितों पर सीधा हमला है। मक्का उत्पादन में बिहार का अहम योगदान है, फिर भी केंद्र सरकार इस केंद्र को राज्य से बाहर ले जाकर हमारे किसानों को ठगने का काम कर रही है।

ये पदयात्रा सिर्फ एक विरोध नहीं, बल्कि...- Pappu Yadav

पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने कहा कि ये पदयात्रा सिर्फ एक विरोध नहीं, बल्कि बिहार की मिट्टी और किसानों के सम्मान की लड़ाई है। हम चुप नहीं बैठेंगे और इस अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करते रहेंगे। केंद्र सरकार को यह फैसला वापस लेना होगा, वरना बिहार की जनता इसका मुंहतोड़ जवाब देगी। पदयात्रा में शामिल लोगों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मक्का अनुसंधान केंद्र को बेगूसराय में ही बनाए रखने की मांग को लेकर नारे लगाए। यादव ने सरकार से मांग की कि किसानों की आजीविका से जुड़े इस महत्वपूर्ण संस्थान को स्थानांतरित करने का निर्णय तत्काल रद्द किया जाए।   

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!