'राहुल गांधी खुद संविधान के लिए खतरा', सम्राट चौधरी का आरोप- उनको संवैधानिक संस्थाओं के फैसले लगते हैं फर्जी

Edited By Swati Sharma, Updated: 25 Jan, 2025 11:51 AM

rahul gandhi himself is a threat to the constitution samrat choudhary

बिहार के उप मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को सभी संवैधानिक संस्थाओं के फैसले फर्जी लगते हैं। भाजपा प्रदेश कार्यालय में...

पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को सभी संवैधानिक संस्थाओं के फैसले फर्जी लगते हैं।  

'राजद और कांग्रेस ने संविधान को कुचला'
भाजपा प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को विधि प्रकोष्ठ की ओर से भारतीय संविधान और लोकतंत्र विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में चौधरी सहित कई दिग्गजों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। इस सेमिनार में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए चौधरी ने कहा कि आज कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) भले ही संविधान बचाने की बात कर रहे हों, लेकिन हकीकत है कि राजद और कांग्रेस ने संविधान को कुचला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हर मौके पर संविधान को किनारे रखा। उन्होंने कहा कि यदि आज देश में वन नेशन वन इलेक्शन की चर्चा है, तो कांग्रेस ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाकर चुनी गई सरकार को हटा दिया और चुनाव की तारतम्यता को तोड़ दिया। जबकि पहले लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ में होते थे। यही नहीं, देश में आपातकाल लगाकर संविधान की ऐसी की तैसी कर दी।

'संविधान की दुहाई देने वाले गांधी खुद संविधान के लिए खतरा'
चौधरी ने कहा कि संविधान की दुहाई देने वाले गांधी खुद संविधान के लिए खतरा बन गए हैं। उन्हें बिहार की जातीय जनगणना ही नहीं, देश का चुनाव आयोग, ईवीएम, संसद और विधानसभाओं के फैसले तक फर्जी लगते हैं। उन्होंने गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि कर्नाटक की जातीय जनगणना यदि फर्जी नहीं है, तो राहुल गांधी उसे जारी कराने का साहस क्यों नहीं दिखाते। उन्होंने कहा कि आज भ्रष्टाचार के आरोपी भी संविधान की बात करते नजर आ रहे हैं।

इस कार्यक्रम में संगठन महामंत्री भिखु भाई दलसानिया, राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्र, भीम सिंह, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विंध्याचल राय, सह संयोजक मनोज कुमार सिंह, संजय राय, प्रभारी अवधेश पांडे, हरेंद्र सिंह, प्रदेश प्रवक्ता अरविंद कुमार, प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी शत्रुघ्न पांडे, रणविजय सिंह, कौटिल्य प्रसाद, संतोष कुमार, कृष्ण मुरारी प्रसाद, सुनील कर्ण, रंजना श्रीवास्तव, पूनम सिंह, चंदन कुमार, मंटू पांडेय सहित सैंकड़ों अधिवक्ता उपस्थित रहे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!