बिहार में बनेगा माता जानकी का भव्य मंदिर, CM नीतीश ने खुद साझा किया डिजाइन ।। Janaki Temple in Bihar

Edited By Ramanjot, Updated: 22 Jun, 2025 11:57 AM

temple of mata janaki will be built in bihar cm nitish shared design

मुख्यमंत्री नीतीश ने डिजाइन शेयर करते हुए लिखा, "मुझे बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि जगत जननी मां जानकी की जन्मस्थली पुनौराधाम, सीतामढ़ी को समग्र रूप से विकसित किए जाने हेतु भव्य मंदिर सहित अन्य संरचनाओं का डिजाइन अब तैयार हो गया है, जिसे...

Janaki Temple in Bihar: अयोध्या की तर्ज पर बिहार के सीतामढ़ी में जगत जननी मां जानकी का भव्य मंदिर (Maa Janaki Temple)  बनने जा रहा है। जानकी माता जन्मस्थली पुनौराधाम (Purana Dham), सीतामढ़ी को भव्य रूप से विकास होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद मंदिक के डिजाइन की तस्वीरें साझा की है। 

मुख्यमंत्री नीतीश ने डिजाइन शेयर करते हुए लिखा, "मुझे बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि जगत जननी मां जानकी की जन्मस्थली पुनौराधाम, सीतामढ़ी को समग्र रूप से विकसित किए जाने हेतु भव्य मंदिर सहित अन्य संरचनाओं का डिजाइन अब तैयार हो गया है, जिसे आपके साथ साझा किया जा रहा है। इसके लिए एक ट्रस्ट का भी गठन कर दिया गया है ताकि निर्माण कार्य में तेजी आ सके। 


नीतीश कुमार ने आगे कहा, "हमलोग पुनौराधाम, सीतामढ़ी में भव्य मंदिर निर्माण शीघ्र पूरा कराने हेतु कृतसंकल्पित हैं। पुनौराधाम में मां जानकी के भव्य मंदिर का निर्माण हम सभी बिहारवासियों के लिए गौरव और सौभाग्य की बात है।" 


बता दें कि इससे पहले बिहार सरकार ने मां जानकी मंदिर के लिए भूमि अधिग्रहण के लिए 120 करोड़ रुपए की बड़ी सौगात दी थी। इसके अलावा राज्य सरकार ने मंदिर के विकास के लिए 72 करोड़ रुपए दिए थे। 

 

 


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!