Rahul Gandhi Bihar Visit: राहुल गांधी बेगूसराय में कांग्रेस की पदयात्रा में हुए शामिल, संविधान सुरक्षा सम्मेलन' को संबोधित करने पटना रवाना

Edited By Harman, Updated: 07 Apr, 2025 12:30 PM

rahul gandhi participated in the congress march in begusarai

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बिहार के बेगूसराय जिले में सोमवार को कांग्रेस की ‘पलायन रोको, नौकरी दो' पदयात्रा में शामिल हुए। सफेद टी-शर्ट पहने गांधी ने बेगूसराय शहर में पदयात्रा में भाग लिया। इस दौरान कन्हैया कुमार और कांग्रेस की प्रदेश...

Rahul Gandhi Bihar Visit News: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बिहार के बेगूसराय जिले में सोमवार को कांग्रेस की ‘पलायन रोको, नौकरी दो' पदयात्रा में शामिल हुए। सफेद टी-शर्ट पहने गांधी ने बेगूसराय शहर में पदयात्रा में भाग लिया। इस दौरान कन्हैया कुमार और कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राजेश कुमार सहित कई पार्टी नेता भी उनके साथ मौजूद थे। बता दें कि कांग्रेस और उसकी छात्र एवं युवा शाखा के बड़ी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी पदयात्रा में भाग लिया। उन्होंने पार्टी के झंडे और तख्तियां लेकर रक्षा बलों में रिक्त पदों को तत्काल भरने की मांग की। यात्रा में शामिल होने के बाद राहुल गांधी 'संविधान सुरक्षा सम्मेलन' को संबोधित करने बेगूसराय से पटना के लिए रवाना हो गए। 

PunjabKesari

यात्रा में एक किलोमीटर ही पैदल चले राहुल गांधी

बताया जा रहा है कि राहुल गांधी का बेगूसराय में 11 बजे से लेकर 11:45 बजे तक कार्यक्रम निर्धारित था। उन्हें पदयात्रा में शामिल होने के साथ ही नुक्कड़ सभा को भी संबोधित करना था लेकिन वह निर्धारित समय से करीब चार मिनट पहले ही 11.41 बजे पटना के लिए रवाना हो गए। टाउनशिप द्वार के पास होने वाली नुक्कड सभा क्यों रद्द की गई, इसकी वजह सामने नहीं आ पाई है। राहुल गांधी की बेगूसराय में पदयात्रा महज 24 मिनट में खत्म हो गई। वे कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की‘पलायन रोको और नौकरी दो'यात्रा में एक किलोमीटर ही पैदल चले।

चुनावी साल में तीसरा दौरा

वहीं इससे पहले दिन में गांधी पटना से बेगूसराय पहुंचे, जहां जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर राजेश कुमार और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। बाद में वह ‘संविधान सुरक्षा सम्मेलन' को संबोधित करने के लिए पटना रवाना। इसके बाद वह पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए पटना में बिहार कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम जाएंगे। यह जनवरी के बाद से गांधी का तीसरा बिहार दौरा है। उन्होंने जनवरी में पार्टी कार्यकर्ताओं से इस वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा को ‘‘वैचारिक रूप से पराजित करने'' का आग्रह किया था। रायबरेली से सांसद राहुल गांधी ने ‘एक्स' पर एक मिनट का वीडियो संदेश साझा किया जिसमें उन्होंने बिहार के युवाओं से सफेद टी-शर्ट पहनकर मार्च में शामिल होने का आग्रह किया। उन्होंने वीडियो में कहा, ‘‘हमारा उद्देश्य बिहार के युवाओं की दुर्दशा की ओर दुनिया का ध्यान आकर्षित करना है। ये युवा देख रहे हैं कि सरकारी नौकरियां दिन-प्रतिदिन कम होती जा रही हैं और निजीकरण से कोई लाभ नहीं हो रहा। अपने अधिकारों के लिए सरकार पर दबाव बनाने और उसे (सत्ता से) हटाने के लिए आवाज उठाएं।'' 

PunjabKesari
बता दें कि राज्य में विधानसभा चुनाव कुछ ही महीनों बाद होने हैं। इन चुनावों में राष्ट्रीय जनता दल (राजद), कांग्रेस और वाम दलों वाले महागठबंधन का मुकाबला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से है। सत्तारूढ़ राजग में जनता दल (यूनाइटेड) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शामिल हैं। बेगूसराय कन्हैया कुमार का गृह जिला भी है। वह पिछले महीने पूर्वी चंपारण जिले से शुरू हुई पदयात्रा में आकर्षण का केंद्र रहे हैं। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कुमार ने 2019 का लोकसभा चुनाव भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के टिकट पर बेगूसराय सीट से लड़ा था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

Lucknow Super Giants

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!