Edited By Ramanjot, Updated: 19 Jun, 2025 09:26 AM

बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन के साथ ही मौसम ने करवट ली है। राज्य के कई जिलों में बारिश ने उमस और चिलचिलाती गर्मी से लोगों को राहत दी है।
Bihar Monsoon 2025: बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन के साथ ही मौसम ने करवट ली है। राज्य के कई जिलों में बारिश ने उमस और चिलचिलाती गर्मी से लोगों को राहत दी है। Patna, Gaya, Rohtas, Kaimur जैसे इलाकों में आंशिक से लेकर मध्यम और कहीं-कहीं भारी वर्षा दर्ज की गई है।
अगले 48 घंटे में मानसून होगा पूरी तरह सक्रिय
मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार मानसून Rohtas, Gaya, Kaimur, Nawada, Supaul और Munger जिलों में प्रवेश कर चुका है। साथ ही अगले 24 से 48 घंटे के भीतर यह पूरे बिहार में सक्रिय हो जाएगा।
नवादा, गया, पश्चिम चंपारण में ऑरेंज अलर्ट
मानसून की तेज सक्रियता को देखते हुए विभाग ने नवादा, गया और पश्चिम चंपारण में Heavy Rainfall को लेकर Orange Alert जारी किया है। वहीं कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद में Yellow Alert के साथ तेज हवा (40-50 किमी/घंटा) की भी चेतावनी दी गई है।
राजधानी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात की संभावना
पटना समेत प्रदेश के अन्य हिस्सों में light to moderate rain और Thunderstorm की भी संभावना जताई गई है। आगामी 3 से 4 दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।
कहां-कहां हुई बारिश?
मानसून के दस्तक के साथ गया, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, नालंदा, बक्सर, और पश्चिम चंपारण जिलों में बारिश दर्ज की गई। गया के डोभी क्षेत्र में सबसे अधिक 105 मिमी वर्षा हुई। पटना में 1.2 मिमी और गया में 37.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।