JDU से नाराज चल रहे कुशवाहा ने पटना में की बैठक तो PK ने लोगों से की ये अपील, पढ़ें बिहार की 10 बड़ी खबरें

Edited By Swati Sharma, Updated: 20 Feb, 2023 07:01 AM

read 10 big news of bihar

जदयू से नाराज चल रहे जदयू पार्लियामेंट्री बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने सिन्हा लाइब्रेरी सभागार में जदयू के मजबूती के लिए एक बैठक बुलाई थीं। वहीं जन सुराज पदयात्रा पर निकले प्रशांत किशोर ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप जाति-धर्म के नाम पर...

पटनाः जदयू से नाराज चल रहे जदयू पार्लियामेंट्री बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने सिन्हा लाइब्रेरी सभागार में जदयू के मजबूती के लिए एक बैठक बुलाई थीं। वहीं जन सुराज पदयात्रा पर निकले प्रशांत किशोर ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप जाति-धर्म के नाम पर बंधुआ मजदूर बनना बंद कीजिए। पिछले 50 वर्षों से बिहार आज भी वहीं का वहीं है। आइए, नजर डालते हैं ऐसी ही दिनभर की बड़ी खबरों पर...

JDU से नाराज चल रहे कुशवाहा ने पटना में की बैठक
जदयू से नाराज चल रहे जदयू पार्लियामेंट्री बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने सिन्हा लाइब्रेरी सभागार में जदयू के मजबूती के लिए एक बैठक बुलाई थीं। वहीं बैठक पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह कोई आधिकारिक बैठक नहीं है, पार्टी की बैठक बुलाने का अधिकार सिर्फ प्रदेश अध्यक्ष को है।

PK की लोगों से अपील- जाति-धर्म के नाम पर बंधुआ मजदूर बनना बंद कीजिए
जन सुराज पदयात्रा पर निकले प्रशांत किशोर ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप जाति-धर्म के नाम पर बंधुआ मजदूर बनना बंद कीजिए। पिछले 50 वर्षों से बिहार आज भी वहीं का वहीं है। 

देश को बचाने के लिए व्यापक एकजुटता के साथ लड़नी होगी निर्णायक लड़ाई: दीपंकर भट्टाचार्य
 भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी (भाकपा-माले) के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि देश को बचाने के लिए व्यापक एकजुटता कायम कर एक निर्णायक लड़ाई लड़नी होगी।

वित्त मंत्री विजय चौधरी ने कहा- बिहार सबसे योग्य राज्य है, जिसे केंद्र से विशेष सहायता की आवश्यकता
किसी भी राज्य को विशेष दर्जा नहीं दिए जाने संबंधी केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की हालिया टिप्पणी का जिक्र करते हुए बिहार के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि यह एक ऐसा कदम है, जिससे देश में राज्यों के बीच क्षेत्रीय असमानताएं बढ़ेंगी।

Tejashwi Yadav ने कहा- नीतीश कुमार ने देश को बचाने की पहल की है
बिहार के उप मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने विपक्षी एकजुटता के लिए अपने-अपने तरीके की लड़ाई को छोड़कर एक रोडमैप तैयार कर एक साथ होने की अपील की और कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देश को बचाने की पहल की है।

मोतिहारी पुलिस को मिली बड़ी सफलताः 1 करोड़ रूपए के चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस(Police) ने छतौनी थाना पुलिस से एक चरस तस्कर(Smuggler)  को गिरफ्तार किया हैं। तस्कर के पास से 4 किलो चरस और एक बाइक बरामद किया गया है।

OMG: पुलिस के डर से पूरा का पूरा फोन निगल गया कैदी...पेट में भयंकर दर्द होने पर हुआ खुलासा
बिहार के गोपालगंज जिले के चनावे जेल से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है, जहां पर एक कैदी ने जेल में पकड़े जाने  के डर से मोबाइल फोन निगल लिया।

विपक्षी एकता पर बोले सलमान खुर्शीद, सवाल यह है कि पहले ‘I love you' कौन कहता है
पूर्व विदेश मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने शनिवार को विपक्षी एकता का जिक्र करते हुए कहा कि सवाल यह है कि कौन पहले ‘‘आई लव यू'' बोलता है।

भागलपुर रेलवे स्टेशन पर 45 लाख से ज्यादा की अवैध नकदी बरामद
बिहार के भागलपुर रेलवे स्टेशन पर दो यात्रियों के पास से रेलवे सुरक्षा बल ने 45 लाख से ज्यादा रुपये की अवैध नकदी बरामद की है। रेलवे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

महाशिवरात्रि अभिनंदन महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल एवं CM, बिहार में सुख-शांति की कामना की
बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खाजपुरा, नेहरू मार्ग स्थित शिव मंदिर के निकट महाशिवरात्रि शोभा यात्रा के अभिनंदन महोत्सव में सम्मिलित होकर भगवान भोलेनाथ, मां पार्वती एवं नंदी की आरती कर पूरे बिहार में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!