RJD ने नीतीश के शपथ ग्रहण समारोह का किया बायकॉट, तेजस्वी भी नहीं होंगे शामिल

Edited By Ramanjot, Updated: 16 Nov, 2020 01:42 PM

rjd bycott of nitish s swearing in ceremony

बिहार में विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में बन रही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार करने की घोषणा की है। वहीं इस कार्यक्रम में राजद नेता तेजस्वी यादव भी शामिल नहीं होंगे।

पटनाः बिहार में विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में बन रही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार करने की घोषणा की है। वहीं इस कार्यक्रम में राजद नेता तेजस्वी यादव भी शामिल नहीं होंगे।

राजद के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर शपथ ग्रहण समारोह के बहिष्कार के पार्टी के निर्णय की जानकारी दी गई है। ट्वीट में कहा गया है, 'राजद शपथ ग्रहण का बायकॉट करता है। बदलाव का जनादेश राजग के विरुद्ध है। जनादेश को ‘शासनादेश' से बदल दिया गया। बिहार के बेरोजगारों, किसानों, संविदाकर्मियों, नियोजित शिक्षकों से पूछे कि उनपर क्या गुजर रही है। राजग के फर्जीवाड़े से जनता आक्रोशित है। हम जनप्रतिनिधि हैं और जनता के साथ खड़े हैं।'

एक अन्य ट्वीट में राजद की ओर से कहा गया है, 'बिहार में दो मजबूरों की मजबूर सरकार बन रही है। एक शक्तिविहीन, शिथिल और भ्रष्ट प्रमाणित हो चुके मजबूर मुख्यमंत्री। दूसरा चेहराविहीन और तन्त्र प्रपन्च को मजबूर वरिष्ठ घटक दल। इनकी मजबूरी हैं- (1) राजद का जनाधार और (2) तेजस्वी प्रसाद यादव को अपना सर्वाधिक प्रिय नेता स्वीकार कर चुका बिहार।'

गौरतलब है कि नीतीश कुमार आज शाम 4:30 बजे राजभवन में आयोजित सादे समारोह में सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। नीतीश के साथ उनके मंत्रिमंडल के कुछ सदस्य भी शपथ लेने वाले हैं।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!