Edited By Swati Sharma, Updated: 10 May, 2025 05:43 PM
Sheikhpura Assembly Seat: शेखपुरा विधानसभा सीट जमुई लोकसभा के तहत आता है। शेखपुरा विधानसभा सीट 1951 से अस्तित्व में है। 1951 में इस सीट पर पहली बार हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेसी उम्मीदवार शाह मुश्ताक साहब ने चुनाव जीता था। 1957 के विधानसभा चुनाव...
Sheikhpura Assembly Seat: शेखपुरा विधानसभा सीट जमुई लोकसभा के तहत आता है। शेखपुरा विधानसभा सीट 1951 से अस्तित्व में है। 1951 में इस सीट पर पहली बार हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेसी उम्मीदवार शाह मुश्ताक साहब ने चुनाव जीता था। 1957 के विधानसभा चुनाव से शेखपुरा सीट से श्रीकृष्ण सिन्हा ने यहां से विजय पताका फहराया था। 1962 के चुनाव में शेखपुरा सीट से कांग्रेसी कैंडिडेट शिवशंकर सिंह ने जीत हासिल की थी तो 1967 और 1969 में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के कैंडिडेट लोकनाथ मोची ने शेखपुरा सीट से जीत हासिल की थी।
1972 में शेखपुरा से कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के कैंडिडेट लोकनाथ आजाद कामयाब रहे थे। लेकिन 1977 के विधानसभा चुनाव में यहां से कांग्रेस की टिकट पर राजो सिंह ने जीत हासिल की थी। राजो सिंह ने इस जीत के बाद एक बार भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। राजो सिंह यहां से 1980,1985,1990 और 1995 के विधानसभा चुनाव में लगातार परचम लहराते रहे। राजो सिंह से शेखपुरा की पहचान बन गई थी। वहीं 2000 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेसी उम्मीदवार संजय कुमार सिंह ने चुनाव में जीत हासिल की थी। तो 2005 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी की कैंडिडेट सुनीला देवी ने जीत हासिल की थी। वहीं 2010 और 2015 के विधानसभा चुनाव में जेडीयू कैंडिडेट रणधीर कुमार सोनी ने जीत हासिल की थी, लेकिन 2020 में शेखपुरा में आरजेडी उम्मीदवार विजय कुमार ने बाजी पलट दी थी।
Sheikhpura Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2020 के चुनाव में शेखपुरा सीट पर आरजेडी उम्मीदवार विजय कुमार ने जीत हासिल की थी। विजय कुमार को 56 हजार तीन सौ 65 वोट मिला था तो जेडीयू कैंडिडेट रणधीर कुमार सोनी 50 हजार दो सौ 49 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। इस तरह से विजय कुमार ने रणधीर कुमार सोनी को 6 हजार एक सौ 16 वोट के अंतर से हरा दिया। वहीं एलजेपी कैंडिडेट इमाम गजाली 14 हजार पांच सौ 52 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
Sheikhpura Assembly Seat Result 2015।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में शेखपुरा सीट पर जेडीयू कैंडिडेट रणधीर कुमार सोनी ने जीत हासिल की थी। रणधीर कुमार सोनी को 41 हजार सात सौ 55 वोट मिला था। तो हिंदुस्तान अवाम मोर्चा के कैंडिडेट नरेश साव को 28 हजार छह सौ 54 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से रणधीर कुमार सोनी ने नरेश साव को 16 हजार आठ सौ 99 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं जाप कैंडिडेट विजय कुमार 18 हजार दो सौ 27 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।
Sheikhpura Assembly Seat Result 2010।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2010 के विधानसभा चुनाव में शेखपुरा सीट पर जेडीयू कैंडिडेट रणधीर कुमार सोनी ने जीत हासिल की थी। रणधीर कुमार सोनी को 31 हजार पांच सौ सात वोट मिला था। तो कांग्रेसी कैंडिडेट सुनीला देवी को 24 हजार एक सौ 66 वोट ही मिला था। इस तरह से रणधीर कुमार सोनी ने सुनीला देवी को 7 हजार तीन सौ 41 वोट के कम मार्जिन से हरा दिया था। वहीं आरजेडी कैंडिडेट ललन कुमार, 18 हजार चार सौ 73 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।
Sheikhpura Assembly Seat Result 2005।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2005 के विधानसभा चुनाव में शेखपुरा सीट से कांग्रेसी कैंडिडेट सुनीला देवी ने जीत हासिल की थी। सुनीला देवी को 35 हजार नौ सौ 76 वोट मिला था। जबकि निर्दलीय कैंडिडेट रिंकु देवी को 23 हजार पांच सौ 28 वोट ही मिला था। इस तरह से सुनीला देवी ने रिंकु देवी को 12 हजार चार सौ 48 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं जेडीयू कैंडिडेट विजय कुमार यादव ने 14 हजार आठ सौ 34 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।
शेखपुरा सीट पर यादव,कुर्मी,पासवान,भूमिहार और मुस्लिम वोटरों की अच्छी खासी तादाद है। पिछली बार लोजपा ने यहां से मुस्लिम उम्मीदवार देकर आरजेडी को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी, लेकिन इसके बावजूद आरजेडी ने जैसे तैसे करके शेखपुरा सीट निकाल ही लिया था। इसलिए ये कहना गलत नहीं होगा कि शेखपुरा सीट पर आरजेडी को बढ़त मिली हुई है।