Edited By Swati Sharma, Updated: 12 Aug, 2025 05:33 PM
Jehanabad Assembly Seat: जहानाबाद विधानसभा सीट जहानाबाद जिले में स्थित है....यह विधानसभा क्षेत्र जहानाबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। यह सीट साल 1951 से ही अस्तित्व में है। इस सीट पर पहली बार साल 1951 में विधानसभा के चुनाव हुए और...
Jehanabad Assembly Seat: जहानाबाद विधानसभा सीट जहानाबाद जिले में स्थित है....यह विधानसभा क्षेत्र जहानाबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। यह सीट साल 1951 से ही अस्तित्व में है। इस सीट पर पहली बार साल 1951 में विधानसभा के चुनाव हुए और सोशलिस्ट पार्टी के शिवभजन सिंह चुनाव जीते थे। इसके बाद 1957 में कांग्रेस के फिदा हुसैन विधायक चुने गए थे। 1962 में भी जहानाबाद सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार महावीर चौधरी विधायक बने थे। 1967 में भी कांग्रेस का ही कब्जा रहा और एस.एफ.हुसैन चुनाव जीते थे। 1969 में एसएचडी के हरिलाल प्रसाद सिन्हा विधायक चुने गए थे। 1972 में एनसीओ की तरफ से हरिलाल प्रसाद सिन्हा एक बार फिर से विधायक बने थे। 1977 में इस सीट पर जनता पार्टी को जीत मिली और रामचंद्र प्रसाद यादव विधायक चुने गए।
1980 में कांग्रेस (यू) के तारा गुप्ता जहानाबाद के विधायक बने थे। 1985 में कांग्रेस की तरफ से सैयद असगर हुसैन जहानाबाद से चुनाव जीते थे। 1990 में हरिलाल प्रसाद सिन्हा निर्दलीय चुनाव लड़े और जीतने में भी कामयाब रहे थे। इसके बाद 1995 में जनता दल के टिकट पर मुंद्रिका सिंह यादव ने जहानाबाद में जीत हासिल की थी। 2000, 2005 के फरवरी और अक्टूबर में इस सीट पर आरजेडी का कब्जा रहा। 2000 में मुनिलाल यादव तो 2005 के फरवरी और अक्टूबर में सच्चिदानंद यादव चुनाव जीते थे। 2010 में यह सीट जेडीयू के खाते में गई और अभिराम शर्मा विधायक चुने गए थे। 2015 में यह सीट एक बार फिर से आरजेडी के पाले में गई और मुंद्रिका सिंह यादव चुनाव जीते थे। उनके निधन के बाद इस सीट पर 2018 में हुए उपचुनाव में भी राजद को ही जीत मिली और कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव चुनाव जीते थे। 2020 के चुनाव में भी सुदय यादव ने सभी विरोधियों को मात दे दिया था।
Jehanabad Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2020 के चुनाव में जहानाबाद सीट पर आरजेडी कैंडिडेट सुदय यादव ने जीत हासिल की थी। सुदय यादव को 75 हजार 30 वोट मिला था, जबकि जेडीयू के उम्मीदवार कृष्णानंद प्रसाद वर्मा 41 हजार एक सौ 28 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। इस तरह से सुदय यादव ने कृष्णानंद प्रसाद वर्मा को 33 हजार नौ सो दो वोट के बड़े भारी अंतर से हरा दिया था। वहीं एलजेपी की इंदु देवी कश्यप 24 हजार एक सौ 76 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहीं थीं।

Jehanabad Assembly Seat Result 2015।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में जहानाबाद सीट पर आरजेडी के मुंद्रिका सिंह यादव ने जीत हासिल की थी। मुंद्रिका सिंह यादव ने बीएलएसपी के प्रवीण कुमार को 30 हजार तीन सौ 21 वोटों के अंतर से हराया था। मुंद्रिका प्रसाद यादव को कुल 76 हजार चार सौ 58 वोट मिला था, जबकि दूसरे नंबर पर रहे प्रवीण कुमार को कुल 46 हजार एक सौ 37 वोट ही मिल पाया था तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे सीपीएमएल के संतोष केसरी को कुल 6 हजार सात सौ 16 वोट मिले थे।

Jehanabad Assembly Seat Result 2010।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव में जहानाबाद सीट पर जेडीयू के अभिराम शर्मा ने जीत हासिल की थी। अभिराम शर्मा ने आरजेडी के सच्चिदानंद यादव को 8 हजार पांच सौ 67 वोट के अंतर से हराया था। अभिराम शर्मा को कुल 35 हजार पांच सौ आठ वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे सच्चिदानंद यादव को कुल 26 हजार नौ सौ 41 वोट ही मिल पाया था तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे कांग्रेस के राम जतन सिन्हा को कुल 13 हजार दो सौ 39 वोट मिले थे।

Jehanabad Assembly Seat Result 2005।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2005 में हुए विधानसभा चुनाव में जहानाबाद सीट पर आरजेडी के सच्चिदानंद यादव ने जीत हासिल की थी। सच्चिदानंद यादव ने जेडीयू के मोहम्मद अकबर इमाम को 4 हजार चार सौ 81 वोट के अंतर से हराया था। सच्चिदानंद यादव को कुल 28 हजार छह सौ 96 वोट मिला था, जबकि दूसरे नंबर पर रहे मोहम्मद अकबर इमाम को कुल 24 हजार दो सौ 15 वोट ही मिल पाया था तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे लोजपा के गोपाल शर्मा को कुल 11 हजार दो सौ 30 वोट मिले थे।

2024 के लोकसभा चुनाव में जहानाबाद विधानसभा सीट पर आरजेडी ने जेडीयू से 25 हजार पांच सौ 33 वोट की लीड ले लिया था। जहानाबाद विधानसभा सीट पर यादव, भूमिहार,कोइरी,रविदास और कुर्मी वोटरों की अहम भूमिका है। पिछले चुनावी नतीजों को देखते हुए ये अनुमान लगाया जाता है कि जहानाबाद सीट पर आरजेडी के सुदय यादव को फिर से बढ़त मिल सकती है।