Edited By Swati Sharma, Updated: 08 Aug, 2025 05:44 PM
Nokha Vidhan Sabha: नोखा विधानसभा सीट रोहतास जिले में स्थित है....यह विधानसभा क्षेत्र काराकाट लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। यह सीट साल 1951 से ही अस्तित्व में है। इस सीट पर पहली बार साल 1951 में विधानसभा के चुनाव में कांग्रेसी कैंडिडेट...
Nokha Vidhan Sabha: नोखा विधानसभा सीट रोहतास जिले में स्थित है....यह विधानसभा क्षेत्र काराकाट लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। यह सीट साल 1951 से ही अस्तित्व में है। इस सीट पर पहली बार साल 1951 में विधानसभा के चुनाव में कांग्रेसी कैंडिडेट रघुनाथ प्रसाद साह विधायक चुने गए थे। 1957 में कांग्रेस के ही जगदीश प्रसाद को यहां से कामयाबी मिली थी। इसके बाद 1962 और 1967 में भी नोखा सीट पर कांग्रेस का ही कब्जा रहा और गुठुली सिंह लगातार दो बार विधायक चुने गए थे। 1969 में जनता पार्टी के जगदीश ओझा ने यहां जीत हासिल की थी। 1972 में कांग्रेस (ओ) की तरफ से जगदीश ओझा दोबारा नोखा से विधायक चुने गए थे। 1977 में इस सीट पर जनता पार्टी सेक्युलर के गोपाल नारायण सिंह ने जीत हासिल की थी।

1982 में नोखा सीट जनता पार्टी के खाते में गई और जंगी सिंह चौधरी विधायक चुन लिए गए। 1985 में कांग्रेस की सुमित्रा देवी नोखा से चुनाव जीतने में सफल रहीं थीं। इसके बाद 1990 में जंगी सिंह चौधरी एक बार फिर से विधायक चुने गए, लेकिन इस बार वे जनता दल की तरफ से चुनावी मैदान में थे। 1995 में जनता दल के ही आनंद मोहन सिंह नोखा से चुनाव जीते थे। इसके बाद 2000 और 2005 के फरवरी में इस सीट पर बीजेपी का कब्जा रहा और रामेश्वर चौरसिया यहां से विधायक चुने गए। 2005 के ही अक्टूबर में हुए चुनाव में यह सीट लोजपा के खाते में चली गई और सदानंद चौहान विधायक चुन लिए गए। इसके बाद 2010 में रामेश्वर चौरसिया ने एक बार फिर से यह सीट भाजपा की झोली में डाल दिया था, लेकिन 2015 और 2020 के चुनाव में नोखा सीट पर आरजेडी की उम्मीदवार अनिता देवी ने लगातार जीत हासिल कर ली थी।
Nokha Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं, 2020 के चुनाव में नोखा सीट पर आरजेडी कैंडिडेट अनीता देवी ने कामयाबी हासिल की थी। अनिता देवी को 65 हजार छह सौ 90 वोट मिला था, जबकि जेडीयू कैंडिडेट नागेंद्र चंद्रवंशी 48 हजार 18 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। इस तरह से अनीता देवी ने नागेंद्र चंद्रवंशी को 17 हजार छह सौ 72 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं लोजपा कैंडिडेट कृष्णा कबीर 12 हजार तीन सौ 13 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

Nokha Assembly Seat Result 2015।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में नोखा सीट पर आरजेडी की अनिता देवी ने जीत हासिल की थी। अनिता देवी ने बीजेपी के कैंडिडेट रामेश्वर प्रसाद चौरसिया को 22 हजार नौ सौ 98 वोट के बड़े अंतर से हराया था। अनिता देवी को कुल 72 हजार सात सौ 80 वोट मिला था, जबकि दूसरे नंबर पर रहे रामेश्वर प्रसाद चौरसिया को कुल 49 हजार सात सौ 82 वोट ही मिल पाया था। वहीं तीसरे स्थान पर रहे बसपा के कैंडिडेट राजेंद्र सिंह को कुल 4 हजार एक सौ एक वोट मिला था।

Nokha Assembly Seat Result 2010।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव में नोखा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार रामेश्वर प्रसाद चौरसिया ने विरोधियों को मात दे दिया था। रामेश्वर प्रसाद चौरसिया ने आरजेडी की कांति सिंह को 11 हजार सात सौ 23 वोटों से हराया था। रामेश्वर प्रसाद चौरसिया को कुल 39 हजार 20 वोट मिला था, जबकि दूसरे नंबर पर रहीं कांति सिंह को कुल 27 हजार दो सौ 97 वोट ही मिल पाया था तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे सीपीएमएल के सैयद कैसर नेहाल को कुल 9 हजार दो सौ 95 वोट मिला था।

Nokha Assembly Seat Result 2005।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2005 में हुए विधानसभा चुनाव में नोखा सीट पर बीजेपी के कैंडिडेट रामेश्वर प्रसाद चौरसिया ने जीत हासिल की थी। रामेश्वर प्रसाद चौरसिया ने आरजेडी उम्मीदवार आनंद मोहन सिंह को 11 हजार तीन सौ 89 वोटों से हराया था। रामेश्वर प्रसाद चौरसिया को कुल 45 हजार छह सौ 53 वोट मिला था, जबकि दूसरे नंबर पर रहे आनंद मोहन सिंह को कुल 34 हजार दो सौ 64 वोट ही मिल पाया था तो वहीं तीसरे स्थान पर रही लोजपा की सरिता सिंह को कुल 9 हजार नौ सौ 46 वोट मिले थे।

2024 के लोकसभा चुनाव में नोखा विधानसभा सीट पर लेफ्ट ने बीजेपी पर 14 हजार चार सौ 77 वोट की लीड ली थी। नोखा विधानसभा सीट पर यादव, राजपूत, ब्राह्मण, कोइरी, पासवान और मुस्लिम वोटरों की अहम भूमिका है। पुराने आंकड़ों को देखकर यही अनुमान लगाया जा सकता है कि एक बार फिर से नोखा सीट पर कम मार्जिन से ही सही लेकिन आरजेडी बाजी मार सकती है।