1 hour ago
18 hours ago
21 hours ago
1 day ago
2 days ago
4 days ago
5 days ago
7 days ago
8 days ago
9 days ago
10 days ago
11 days ago
12 days ago
2 weeks ago
3 weeks ago
Saturday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
Sugauli Assembly Seat: सुगौली विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020
Edited By Nitika, Updated: 07 Sep, 2020 02:47 PM
बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक सुगौली (Sugauli) विधानसभा सीट है। पूर्वी चंपारण जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र पश्चिम चंपारण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
पूर्वी चंपारणः बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक सुगौली (Sugauli) विधानसभा सीट है। पूर्वी चंपारण जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र पश्चिम चंपारण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। बता दें कि यह सीट तो 1951 से ही अस्तित्व में है लेकिन समय-समय पर परिसीमण के बाद इसकी सीमाएं परिवर्तित होती रही है। 1951 में इस सीट पर पहली बार चुनाव हुए और कांग्रेस (Congress) के जय नारायण प्रसाद विधायक चुने गए। इसके बाद 1962 में भी इस सीट पर कांग्रेस का ही कब्जा रहा और बिद्या किशोर बिद्यालंकार विधायक (MLA) बने। 1967 में यह सीट भारतीय जनसंघ के खाते में गई और एमएल मोदी विधायक (MLA) चुने गए। 1969 में यह सीट एक बार फिर से कांग्रेस (Congress) के खाते में गई और बद्री नारायण झा विधायक चुने गए। 1972 के चुनाव में इस सीट पर सोशलिस्ट पार्टी के अजिजुल हक विधायक चुने गए। 1977 और 1980 में लगातार दो बार कम्यूनिष्ट पार्टी ऑफ इंडिया ( मार्क्सवादी) के रामाश्रय सिंह विधायक (MLA) चुने गए। 1985 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सुरेश कुमार मिश्रा विधायक (MLA) बने। 1990 में एक बार फिर से कम्यूनिष्ट पार्टी ऑफ इंडिया ( मार्क्सवादी) के रामाश्रय सिंह विधायक बने। 1995 में चंद्रभान शेखर द्विवेदी निर्दलीय चुनाव जीते। 2000 में कोशल पार्टी के विजय प्रसाद गुप्ता विधायक चुने गए। 2005 के फरवरी में हुए चुनाव में भी विजय प्रसाद गुप्ता विधायक (MLA) बने लेकिन इस बार वो राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के टिकट पर चुनावी मैदान में थे। 2005 के नवंबर, 2010 और 2015 में हुए चुनाव में यह सीट भारतीय जनता पार्टी (BJP) के खाते में गई और लगातार तीन बार रामचंद्र सहनी विधायक चुने गए। 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजे अब अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के रामचंद्र सहनी ने राजद (RJD) के ओमप्रकाश चौधरी को 7 हजार 756 वोटों से हराया और विधायक (MLA) चुने गए। रामचंद्र सहनी को कुल 62 हजार 384 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे ओमप्रकाश चौधरी को कुल 54 हजार 628 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे निर्दलीय शशि भूषण सिंह को कुल 15 हजार 4 वोट मिले थे। 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजे वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) के परिणामों पर नजर डालें तो भारतीय जनता पार्टी (BJP) के रामचंद्र सहनी ने राजद (RJD) के विजय प्रसाद गुप्ता को 12 हजार 379 वोटों से हराया और विधायक (MLA) चुने गए। रामचंद्र सहनी को कुल 39 हजार 21 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे विजय प्रसाद गुप्ता को कुल 26 हजार 642 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे कांग्रेस के मो. उमर सैफुल्लाह खान को कुल 10 हजार 922 वोट मिले थे। 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजे वहीं 2005 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) परिणामों पर नजर डालें तो बीजेपी (BJP) के रामचंद्र सहनी ने राजद के विजय प्रसाद गुप्ता को 6 हजार 605 वोटों से हराया और विधायक (MLA) बने। रामचंद्र सहनी को कुल 35 हजार 869 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे विजय प्रसाद गुप्ता को कुल 29 हजार 264 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे सीपीएम (CPM) के रामाश्रय सिंह को मात्र 24 हजार 356 वोट मिले थे। पिछले 3 नतीजों पर नजर डालें तो इस सीट पर लगातार बीजेपी (BJP) का ही बोलबाला रहा है लेकिन क्या इस बार के चुनाव में भी बीजेपी (BJP) इस करिश्मा को बरकरार रख पाएगी। यह कहना काफी मुश्किल होगा क्योंकि इस बार मुकाबला काफी रोचक होने वाला है।
घर में घुसकर सरकारी शिक्षिका की हत्या, खून से लथपथ मिला शव, इलाके में हड़कंप
सारण में बाढ़ के पानी में डूबने से 2 लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
भवन निर्माण में काम कर रहे मजदूर की बिजली के झटके से मौत, परिजनों में मचा कोहराम
CM सम्राट चौधरी ने गंगा के बढ़ते जलस्तर का लिया जायजा, अधिकारियों को बाढ़ से निपटने के दिए निर्देश
निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 75 हजार की रिश्वत लेते फुल्लीडुमर BDO रंगे हाथ गिरफ्तार
सारण में दर्दनाक हादसा, 23 वर्षीय युवक को यूं खींच ले गई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण, अधिकारियों को दिए...
पटना में बाढ़ का खतरा: गांधी घाट पर बढ़ा गंगा का जलस्तर, खतरे के निशान से 1 सेमी ऊपर बह रही नदी
ड्यूटी पर जा रहे दारोगा की भीषण सड़क हादसे में मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहर
281 चुनाव लड़ने वाले ‘धरतीपकड़’ का 97 साल की उम्र में निधन, इंदिरा गांधी और वाजपेयी तक को दी थी...
CAD $
05/09/2026 12:30 IST
USD $
AUD $
NZD $
EUR €
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। घर में आपके विवाह की बात छिड़ सकती है।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामले में जल्दबाज़ी न करें। किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने का मौका मिल सकता है।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। परिवार में आपकी राय को महत्व दिया जा सकता है। कार्यक्षेत्र में बॉस आपके काम से प्रसन्न रहेंगे।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को विदेश जाने का मौका मिल सकता है। अचानक से किसी खास से मुलाकात हो सकती है।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। घर के बड़ों की सलाह को नज़रअंदाज़ न करें।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। घर खर्च बढ़ सकता है। कामकाज करने वाले जातक परिवार के लिए भी समय ज़रूर निकालें।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। युवा अपनी पसंद का काम शुरू करने की योजना पर काम कर सकते हैं। घर में किसी छोटी पूजा का आयोजन हो सकता...
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। अचानक घर पर मेहमान दस्तक दे सकते हैं। पार्टनर के साथ मूवी डेट पर जा सकते हैं।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। उधार पर दिया पैसा ब्याज समेत वापस मिल सकता है। सिंगल जातकों का रिश्ता पक्का हो सकता है।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आज किसी के भी मामले में दखल देने से बचें। कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ हो सकती है
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। नौकरीपेशा जातकों का काम में बदलाव करने का मन बन सकता है। बच्चों का शिक्षा के क्षेत्र में प्रदर्शन...
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में प्रेम बना रहेगा।
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes