Bihar Election 2025: बिहार की इन सीटों पर सिर्फ SC और ST वर्ग का उम्मीदवार लड़ेगा चुनाव, देखिए रिजर्व सीटों की लिस्ट

Edited By Ramanjot, Updated: 25 Oct, 2025 05:18 PM

the names of reserved seats for sc and st in bihar

भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, 40 सीटों में 38 सीटें एससी और 2 सीटें एसटी के लिए आरक्षित हैं। जो सीटें अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित की गई हैं, उनमें सिंहेश्वर, सोनबर्षा, कुशेश्वर अस्थान, पतेपुर, कलयानपुर, रोसेरा, बोचहां, सकरा, भोर, धरौली, गरखा,...

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2025) के लिए आगामी छह नवंबर और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा तथा मतगणना 14 नवंबर होगी। राज्य में कुल 243 विधानसभा सीटें हैं, जिनमें से 40 सीटों पर सिर्फ SC और ST वर्ग का ही उम्मीदवार चुनाव लड़ेगा यानि यह सीटें  SC और ST के लिए आरक्षित की गई हैं। 

38 सीटें SC और 2 सीटें ST के लिए आरक्षित
भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, 40 सीटों में 38 सीटें एससी और 2 सीटें एसटी के लिए आरक्षित हैं। जो सीटें अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित की गई हैं, उनमें सिंहेश्वर, सोनबर्षा, कुशेश्वर अस्थान, पतेपुर, कलयानपुर, रोसेरा, बोचहां, सकरा, भोर, धरौली, गरखा, राजपुर, रामनगर,  हरसिद्धि, राजा पाकर, बखरी, अलौली, बनमनखी सीट, कोहरा, पीरपैंती, राजगीर, धौरैया, चेनारी, मखदूमपुर, कुटुंबा, फुलवारी, मसौढी, अगिआंव, बथनाहा, राजनगर, त्रिवेनीगंज, बाराचट्टी, बोध गया, राजौली, रानीगंज,   इमामगंज, और सिकंदरा सीट शामिल हैं। वहीं जबकि अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए मनिहारी और कटौरिया सीट शामिल हैं। 

7.42 करोड़ मतदाता करेंगे मतदान
बता दें कि कुल मतदाताओं की संख्या 7.42 करोड़ है, जिनमें पुरुष मतदाता 3.92 करोड़ और महिला मतदाता 3.50 करोड़ हैं। आयोग ने बताया कि इस चुनाव के लिए 90,712 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। इनमें से 76,801 ग्रामीण क्षेत्रों में तथा शेष 13,911 शहरी क्षेत्रों में होंगे। प्रति मतदान केंद्र मतदाताओं की संख्या औसतन संख्या 818 होगी और सभी मतदान केंद्रों की वेब कास्टिंग की जायेगी। एक हजार तीन सौ पचास मॉडल मतदान केंद्र होंगे और 1044 केंद्रों का संचालन पूरी तरह से महिलाओं को दिया जायेगा। इसके अलावा 38 केंद्रों की कमान युवा तथा 292 केंद्रों का संचालन दिव्यांग करेंगे। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!