शिक्षक के घर से नहीं आई कोई आवाज...शक होने पर पड़ोसियों ने खोला दरवाजा, मंजर देख पैरों तले खिसक गई जमीन

Edited By Khushi, Updated: 16 Feb, 2026 12:50 PM

there was no sound from the teacher s house  suspicious neighbors opened the

Hazaribagh News: हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड के बाबू पारा गांव में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

Hazaribagh News: हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड के बाबू पारा गांव में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

घटना की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप
जिले के बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत बाबू पारा गांव में शिक्षक रामविलास दास के माता-पिता की हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान वकील राम और उनकी पत्नी झुनिया देवी के रूप में हुई है। दोनों घर में अकेले रहते थे। सोमवार सुबह जब काफी देर तक उनके घर से कोई आवाज या हलचल नहीं हुई तो आसपास के लोगों को शक हुआ। ग्रामीण जब घर के अंदर पहुंचे तो दोनों बुजुर्ग दंपती को मृत अवस्था में देखकर सन्न रह गए। घटना की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया।

गांव में डर और आक्रोश का माहौल
ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डीएसपी और थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में सबूत जुटाए जा रहे हैं। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस आपसी रंजिश, लूटपाट या अन्य किसी वजह से हत्या की आशंका को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। घटना के बाद बाबू पारा गांव में डर और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!