Goriakothi Assembly Seat: गोरिया कोठी विधानसभा सीट पर RJD और BJP में होगा कड़ा मुकाबला ।। Bihar Election 2025

Edited By Swati Sharma, Updated: 10 Jun, 2025 06:03 PM

Goriakothi Assembly Seat: गोरिया कोठी विधानसभा सीट सिवान लोकसभा के तहत आता है...1967 में हुए चुनाव में गोरिया कोठी सीट से कांग्रेसी कैंडिडेट के के सिंह ने जीत हासिल की थी। 1969 में हुए चुनाव में यहां से एलटीएस पार्टी के कृष्णा कांत सिंह ने चुनाव में...

Goriakothi Assembly Seat: गोरिया कोठी विधानसभा सीट सिवान लोकसभा के तहत आता है...1967 में हुए चुनाव में गोरिया कोठी सीट से कांग्रेसी कैंडिडेट के के सिंह ने जीत हासिल की थी। 1969 में हुए चुनाव में यहां से एलटीएस पार्टी के कृष्णा कांत सिंह ने चुनाव में जीत हासिल की थी। वहीं 1972 में हुए चुनाव में गोरिया कोठी से कांग्रेसी कैंडिडेट महामाया प्रसाद ने जनता का समर्थन हासिल कर लिया था। 1977 में गोरिया कोठी सीट से कृष्णा कांत सिंह ने जनता का समर्थन हासिल कर लिया था तो 1980 के विधानसभा चुनाव में अजित कुमार सिंह ने कांग्रेस के टिकट पर जनता का भरोसा हासिल कर लिया था। 1985 में भारतीय जनता पार्टी के कैंडिडेट इंद्रदेव प्रसाद ने गोरिया कोठी सीट से जीत का सिलसिला शुरू किया था। 1990 में गोरिया कोठी से जनता दल के टिकट पर अजित कुमार सिंह ने विरोधियों को शिकस्त दे दिया था। वहीं 1995 में यहां से जनता दल के कैंडिडेट इंद्रदेव प्रसाद ने जीत हासिल की थी। 2000 और 2005 में यहां से इंद्रदेव प्रसाद ने आरजेडी की टिकट पर लगातार दो बार जीत हासिल की थी। 2010 में गोरिया कोठी में बीजेपी के कैंडिडेट भूपेंद्र नारायण सिंह ने चुनाव में जीत हासिल की थी....लेकिन 2015 में आरजेडी के कैंडिडेट सत्यदेव प्रसाद सिंह ने विरोधियों को मात देने में कामयाबी हासिल की है, लेकिन 2020 में यहां से बीजेपी कैंडिडेट देवेश कांत सिंह ने बाजी पलट दी थी।

PunjabKesari

Goriakothi Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं, 2020 के विधानसभा चुनाव में गोरिया कोठी विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार देवेश कांत सिंह ने जीत का परचम लहराया था। देवेश कांत सिंह को 87 हजार तीन सौ 68 वोट मिला था तो आरजेडी कैंडिडेट नूतन देवी 75 हजार चार सौ 77 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहे थे। इस तरह से देवेश कांत सिंह ने नूतन देवी को 11 हजार आठ सौ 91 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय उम्मीदवार अरविंद सिंह पांच हजार दो सौ 23 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

Goriakothi Assembly Seat Result 2015।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं, 2015 के विधानसभा चुनाव में गोरिया कोठी सीट से आरजेडी कैंडिडेट सत्यदेव प्रसाद सिंह ने जीत हासिल की थी। सत्यदेव प्रसाद सिंह को 70 हजार नौ सौ 65 वोट मिला था तो बीजेपी कैंडिडेट देवेश कांत सिंह को 63 हजार तीन सौ 14 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से सत्यदेव प्रसाद सिंह ने देवेश कांत सिंह को 7 हजार छह सौ 51 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट त्रिभुवन राम, 5 हजार दो सौ 30 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

Goriakothi Assembly Seat Result 2010।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं, 2010 के विधानसभा चुनाव में गोरिया कोठी से बीजेपी कैंडिडेट भूपेंद्र नारायण सिंह ने जीत हासिल की थी। भूपेंद्र नारायण सिंह को 42 हजार पांच सौ 33 वोट ही मिला था तो आरजेडी कैंडिडेट इंद्रदेव प्रसाद ने 28 हजार पांच सौ 12 वोट हासिल किया था। इस तरह से भूपेंद्र नारायण सिंह ने इंद्रदेव प्रसाद को 14 हजार 21 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट सत्यदेव प्रसाद सिंह , 11 हजार सात सौ 82 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

Goriakothi Assembly Seat Result 2005।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं, 2005 के विधानसभा चुनाव में गोरिया कोठी सीट से आरजेडी कैंडिडेट इंद्रदेव प्रसाद ने जीत हासिल की थी। इंद्रदेव प्रसाद को 36 हजार नौ सौ 72 वोट मिला था तो बीजेपी कैंडिडेट भूपेंद्र नारायण सिंह ने चुनाव में 32 हजार नौ सौ 53 वोट हासिल किया था। इस तरह से इंद्रदेव प्रसाद ने भूपेंद्र नारायण सिंह को 4 हजार 19 वोट से हरा दिया था। वहीं सीपीआई कैंडिडेट हरिकिशोर तिवारी, 6 हजार तीन सौ 48 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

गोरिया कोठी विधानसभा सीट पर यादव और ब्राह्मण वोटर सबसे अधिक संख्या में है। वहीं मुस्लिम वोटर भी यहां निर्णायक भूमिका में हैं। सामाजिक समीकरण को देखें तो इस बार भी गोरिया कोठी सीट पर आरजेडी और बीजेपी कैंडिडेट के बीच कड़ा मुकाबला होगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!