Brahampur Assembly Seat: ब्रह्मपुर विधानसभा सीट चलता है RJD का सिक्का।। Bihar Election 2025

Edited By Swati Sharma, Updated: 29 Jul, 2025 05:29 PM

rjd holds sway in brahmapur assembly seat

Brahampur vidhan sabha Seat: ब्रह्मपुर विधानसभा सीट बक्सर लोकसभा के तहत आता है.......1951 में ही ब्रह्मपुर विधानसभा सीट अस्तित्व में आया था। 1951 और 1957 में ब्रह्मपुर सीट से ललन सिंह ने कांग्रेस पार्टी की टिकट से जीत हासिल की थी। 1962 में ब्रह्मपुर...

Brahampur vidhan sabha Seat: ब्रह्मपुर विधानसभा सीट बक्सर लोकसभा के तहत आता है.......1951 में ही ब्रह्मपुर विधानसभा सीट अस्तित्व में आया था। 1951 और 1957 में ब्रह्मपुर सीट से ललन सिंह ने कांग्रेस पार्टी की टिकट से जीत हासिल की थी। 1962 में ब्रह्मपुर सीट से निर्दलीय कैंडिडेट बुद्धिनाथ सिंह ने विरोधियों को मात दे दिया था। वहीं 1967 के चुनाव में यहां से निर्दलीय कैंडिडेट एस शर्मा ने जनता का भरोसा हासिल कर लिया था। वहीं 1969 में ब्रह्मपुर सीट पर हुए विधानसभा चुनाव में एलटीसी कैंडिडेट सूर्य नारायण शर्मा ने विरोधियों को पस्त कर दिया था। 1972 में ब्रह्मपुर सीट से कांग्रेस के कैंडिडेट ऋषिकेश तिवारी ने जीत हासिल किया था। 1977 में इस सीट से जेएनपी की टिकट पर रमाकांत ठाकुर ने आम जनता का समर्थन हासिल किया था।वहीं 1980 और 1985 के विधानसभा चुनाव में ब्रह्मपुर सीट से कांग्रेसी कैंडिडेट ऋषिकेश तिवारी ने लगातार जीत हासिल की थी।1990 के विधानसभा चुनाव में ब्रह्मपुर सीट से स्वामीनाथ तिवारी ने बीजेपी की टिकट से विरोधियों को शिकस्त देने में कामयाबी हासिल की थी।

1995 के चुनाव में इस सीट पर जनता दल के कैंडिडेट अजित चौधरी ने जीत हासिल की थी। वहीं 2000 और 2005 के चुनाव में इस सीट पर आरजेडी की टिकट पर अजीत चौधरी ने एक बार फिर जनता का भरोसा हासिल किया। 2010 के चुनाव में इस सीट को बीजेपी ने आरजेडी से ये सीट छीन लिया। 2010 के विधानसभा चुनाव में आरजेडी के कैंडिडेट दिलमणी देवी ने जीत हासिल किया था...लेकिन 2015 और 2020 में ब्रह्मपुर सीट से आरजेडी लीडर शंभुनाथ सिंह यादव ने बाजी पलट दी थी।

Brahampur vidhan sabha Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं, 2020 के विधानसभा चुनाव में ब्रह्मपुर सीट से आरजेडी कैंडिडेट शंभुनाथ सिंह यादव ने जीत हासिल की थी। शंभुनाथ सिंह यादव को 90 हजार एक सौ 76 वोट मिला था, जबकि एलजेपी कैंडिडेट हुलास पांडेय को केवल 39 हजार 35 वोट ही मिल पाया था....इस तरह से शंभुनाथ सिंह यादव ने हुलास पांडेय को 51 हजार एक सौ 41 वोट के बड़े भारी अंतर से हरा दिया था। वहीं वीआईपी कैंडिडेट जयराज चौधरी 30 हजार चार सौ 82 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

Brahampur vidhan sabha Seat Result 2015।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में ब्रह्मपुर सीट से आरजेडी कैंडिडेट शंभुनाथ सिंह यादव ने जीत हासिल की थी। शंभुनाथ सिंह यादव को 94 हजार 79 वोट मिला था, जबकि बीजेपी कैंडिडेट विवेक ठाकुर को 63 हजार तीन सौ तीन वोट ही मिल पाया था। इस तरह से शंभुनाथ सिंह यादव ने विवेक ठाकुर को 30 हजार सात सौ 76 वोट के बड़े भारी अंतर से हरा दिया था। वहीं बीएसपी कैंडिडेट अजित चौधरी, 5 हजार छह सौ 90 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

Brahampur vidhan sabha Seat Result 2010।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2010 के विधानसभा चुनाव में ब्रह्मपुर सीट पर बीजेपी कैंडिडेट दिलमणी देवी ने जीत हासिल की थी। दिलमणी देवी को 46 हजार एक सौ 96 वोट मिला था। जबकि आरजेडी कैंडिडेट अजित चौधरी को 25 हजार आठ सौ 54 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से दिलमणी देवी ने अजित चौधरी को 20 हजार तीन सौ 42 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं जेडीएस कैंडिडेट ददन यादव, 13 हजार नौ सौ एक वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे। 

PunjabKesari

Brahampur vidhan sabha Seat Result 2005।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2005 के विधानसभा चुनाव में ब्रह्मपुर सीट से आरजेडी कैंडिडेट अजीत चौधरी ने जीत हासिल की थी।  अजीत चौधरी को 32 हजार एक सौ 38 वोट मिला था, जबकि बीजेपी कैंडिडेट विवेक ठाकुर को 25 हजार दो सौ 54 वोट ही मिला था। इस तरह से अजीत चौधरी ने विवेक ठाकुर को 6 हजार आठ सौ 84 वोट से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट नर्वदेश्वर तिवारी, 11 हजार छह सौ 34 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे थे। 

PunjabKesari

इस चुनाव में ब्रह्मपुर सीट पर आरजेडी को बड़ी मार्जिन से जीत मिल सकती है, क्योंकि पिछली बार वीआईपी उम्मीदवार तीसरे नंबर पर रहे थे, लेकिन इस बार मुकेश सहनी महागठबंधन के साथ हैं इसलिए ब्रह्मपुर सीट पर आरजेडी को बड़ी जीत मिल सकती है।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!