Edited By Ramanjot, Updated: 26 Jun, 2025 04:57 PM
1985 के विधानसभा चुनाव में नरपतगंज सीट से कांग्रेस पार्टी के कैंडिडेट इंद्रानंद यादव ने जनता का भरोसा हासिल कर लिया था। 1990 और 1995 के चुनाव में नरपतगंज सीट से जनता दल के कैंडिडेट दयानंद यादव ने जीत का परचम लहरा दिया था। 2000 और 2005 के चुनाव में...
Narpatganj Assembly Seat: नरपतगंज विधानसभा सीट बिहार की दो सौ 43 विधानसभा सीटों में से एक है। नरपतगंज सीट, अररिया लोकसभा सीट के तहत आता है। 1962 में नरपतगंज सीट पर कांग्रेसी कैंडिडेट डूमर लाल बैठा ने जीत का परचम लहराया था। 1967,1969 और 1972 के चुनाव में कांग्रेसी कैंडिडेट सत्य नारायण यादव ने लगातार तीन बार नरपतगंज में विरोधियों को शिकस्त दे दिया था। वहीं 1977 में नरपतगंज सीट से जनता पार्टी के टिकट पर जर्नादन यादव ने जीत हासिल किया था। 1980 के चुनाव में नरपतगंज सीट से एक बार फिर जर्नादन यादव ने बीजेपी के टिकट पर जीत हासिल किया था।

1985 के विधानसभा चुनाव में नरपतगंज सीट से कांग्रेस पार्टी के कैंडिडेट इंद्रानंद यादव ने जनता का भरोसा हासिल कर लिया था। 1990 और 1995 के चुनाव में नरपतगंज सीट से जनता दल के कैंडिडेट दयानंद यादव ने जीत का परचम लहरा दिया था। 2000 और 2005 के चुनाव में यहां से बीजेपी के कैंडिडेट जर्नादन यादव ने विरोधियों को मात दे दिया था। 2010 में बीजेपी की टिकट पर देवंती यादव ने नरपतगंज में जनता का भरोसा हासिल कर लिया था। वहीं 2015 के चुनाव में नरपतगंज से आरजेडी के कैंडिडेट अनिल कुमार यादव ने जीत हासिल कर लिया था लेकिन 2020 के चुनाव में जयप्रकाश यादव ने बीजेपी की टिकट पर जीत का परचम लहरा दिया था।
Narpatganj Seat Result 2020 ।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2020 के चुनाव में नरपतगंज सीट पर बीजेपी कैंडिडेट जयप्रकाश यादव ने जीत हासिल की थी। जयप्रकाश यादव 98 हजार तीन सौ 97 वोट लाकर पहले स्थान पर रहे थे तो आरजेडी कैंडिडेट अनिल कुमार यादव 69 हजार सात सौ 87 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। इस तरह से जयप्रकाश यादव ने अनिल कुमार यादव को 28 हजार छह सौ 10 वोट के बड़े मार्जिन से हरा दिया था तो मजलिस कैंडिडेट हदीस पांच हजार चार सौ 95 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
Narpatganj Seat Result 2015 ।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
साल 2015 के विधानसभा चुनाव में नरपतगंज से आरजेडी के कैंडिडेट अनिल कुमार यादव ने जीत हासिल कर लिया था। अनिल कुमार यादव ने चुनाव में 90 हजार दो सौ 50 वोट हासिल किया था। वहीं बीजेपी के कैंडिडेट जर्नादन यादव को 64 हजार दो सौ 99 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से अनिल कुमार यादव ने जर्नादन यादव को 25 हजार दो सौ 91 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं 4 हजार छह सौ 37 वोट के साथ नोटा तीसरे स्थान पर रहा था।

Narpatganj Seat Result 2010 ।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2010 के विधानसभा चुनाव में नरपतगंज सीट से बीजेपी की देवंती यादव ने चुनाव में जीत हासिल की थी। देवंती यादव ने चुनाव में 61 हजार एक सौ छह वोट हासिल किया था। आरजेडी कैंडिडेट अनिल कुमार यादव ने 54 हजार एक सौ 69 वोट हासिल किया था। इस तरह से देवंती यादव ने अनिल कुमार यादव को 6 हजार नौ सौ 37 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं कांग्रेसी कैंडिडेट भारतेंदु प्रसाद यादव ने 8 हजार सात सौ 82 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।

Narpatganj Seat Result 2005 ।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं साल 2005 के विधानसभा चुनाव में नरपतगंज सीट से बीजेपी के टिकट पर जनार्दन यादव ने चुनाव में जीत हासिल की थी। जर्नादन यादव ने चुनाव में 36 हजार तीन सौ 29 वोट हासिल किया था। आरजेडी के कैंडिडेट अनिल कुमार यादव को 32 हजार एक सौ 22 वोट मिला था। इस तरह से जनार्दन यादव ने अनिल कुमार यादव को 4 हजार दो सौ सात वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं एलजेपी कैंडिडेट एकरामुल हक ने 20 हजार 90 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।

2025 के विधानसभा चुनाव में नरपतगंज सीट पर एनडीए और महागठबंधन में कड़ा मुकाबला होगा। बीजेपी अगर जयप्रकाश यादव को फिर से चुनावी रण में उतारती है तो उनका दावा ज्यादा मजबूत हो जाएगा क्योंकि एनडीए के कोर वोटर के साथ ही कुछ यादव वोटर भी उन्हें अपना समर्थन दे देते हैं।