नैनीतालः दहेज हत्या मामले के आरोपी पति, जेठ व ससुर गिरफ्तार

Edited By Diksha kanojia, Updated: 21 May, 2022 07:46 PM

husband brother in law and father in law arrested in dowry murder case

पिथौरागढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गत चार मई को लॉल मेतली गांव निवासी मोती देवी की ओर से बलुवाकोट पुलिस को दहेज हत्या के मामले में तहरीर देते हुए कहा गया कि उनकी पुत्री लक्ष्मी का विवाह 22 अप्रैल 2019 को गागरा निवासी नरेन्द्र सिंह पुत्र शेर...

नैनीतालः उत्तराखंड के पिथौरागढ़ की बलुवाकोट पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपी पति, जेठ व ससुर को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। तीनों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

पिथौरागढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गत चार मई को लॉल मेतली गांव निवासी मोती देवी की ओर से बलुवाकोट पुलिस को दहेज हत्या के मामले में तहरीर देते हुए कहा गया कि उनकी पुत्री लक्ष्मी का विवाह 22 अप्रैल 2019 को गागरा निवासी नरेन्द्र सिंह पुत्र शेर सिंह रैखोला के साथ हुआ था। उसके ससुराल वाले आये दिन उसे मोटर साइकिल को लेकर परेशान करते थे।

दिनांक 18 अप्रैल को उनकी पुत्री के मोबाइल से उन्हें सूचना दी गयी कि वह लापता हो गयी है। पूछताछ करने पर कोई संतोषजनक जवाब भी नहीं दिया गया। तहरीर में आगे कहा गया कि 26 अप्रैल को उसका शव झूलाघाट नदी के किनारे मिला। पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू की और शुक्रवार को मृतका के पति नरेन्द्र, जेठ खीम सिंह व ससुर शेर सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!