बेखौफ अपराधियों ने फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में बोला धावा, हथियार के बल पर लूटे 10 लाख रूपए

Edited By Ramanjot, Updated: 19 Jul, 2022 04:43 PM

10 lakh 53 thousand rupees looted from finance company s office

पुलिस सूत्रों ने बताया कि घोड़साहन बाजार स्थित भारत फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में दो की संख्या में अपराधियों ने धावा बोला। इसके बाद अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर कार्यालय के सभी कर्मचारियों को कब्जे में ले लिया। इसके बाद अपराधी कार्यालय की तिजारी...

मोतिहारीः बिहार में अपराध चरम पर है। अपराधी बेखौफ होकर बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पूर्वी चंपारण जिले से सामने आया है, जहां फाइनेंस कंपनी के कार्यालय से अपराधियों ने मंगलवार को 10 लाख 53 हजार रुपए लूट लिए।

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र की है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घोड़साहन बाजार स्थित भारत फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में दो की संख्या में अपराधियों ने धावा बोला। इसके बाद अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर कार्यालय के सभी कर्मचारियों को कब्जे में ले लिया। इसके बाद अपराधी कार्यालय की तिजारी में रखे 10 लाख 53 हजार रूपए लूटकर फरार हो गए।

सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!