आराः वार्ड पार्षद के घर में चल रही थी शराब पार्टी, पुलिस ने छापा मार 2 पार्षद समेत 18 को दबोचा

Edited By Ramanjot, Updated: 27 May, 2021 01:05 PM

18 people arrested including councilor husband celebrating liquor party

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार दूबे ने बताया कि भलुहीपुर स्थित एक वार्ड पार्षद के घर शराब की खरीद-बिक्री और पार्टी मनाए जाने की सूचना मिली। इस आधार पर टीम बनाकर छापेमारी की गई। इस दौरान शराब की पार्टी मनाते वार्ड पार्षद, उसके भाई और पार्षद पति सहित 18...

आराः बिहार में भोजपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस ने शराब पार्टी मनाते एक पार्षद और उसके पति समेत 18 लोगों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार दूबे ने बताया कि भलुहीपुर स्थित एक वार्ड पार्षद के घर शराब की खरीद-बिक्री और पार्टी मनाए जाने की सूचना मिली। इस आधार पर टीम बनाकर छापेमारी की गई। इस दौरान शराब की पार्टी मनाते वार्ड पार्षद, उसके भाई और पार्षद पति सहित 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

मौके से एक राइफल, भारी संख्या में कारतूस , साढ़े सात लाख रुपए नगद और 15 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। दूबे ने बताया कि इस मामले में नगर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार सभी लोगों से पूछताछ कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!