Edited By Swati Sharma, Updated: 16 May, 2023 12:27 PM
#BiharNews #BegusaraiNews #BegusaraiBreakingNews #FireDepartment #FireBrigade
गर्मी बढ़ने के साथ ही बिहार में आगलगी की घटनाएं भी तेजी से बढ़ती ही जा रही है। राज्य के अलग-अलग जिलों में आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। ताजा मामला बेगूसराय...
बेगूसरायः गर्मी बढ़ने के साथ ही बिहार में आगलगी की घटनाएं भी तेजी से बढ़ती ही जा रही है। राज्य के अलग-अलग जिलों में आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। ताजा मामला बेगूसराय जिले का है, जहां पर 200 से अधिक घर जलकर राख हो गए हैं। वहीं इस अग्नीकांड के बाद से पूरे गांव में हाहाकार मचा हुआ है। आग की लपटें इतनी भयानक थी कि लोगों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। लोग आग बुझा नहीं पाए और पूरा घर एक के बाद एक धू-धू कर जलने लगा।