Edited By Ramanjot, Updated: 03 Dec, 2025 07:09 PM

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक खास नाम हर तरफ गूंज रहा है – 19 minute viral video या 19 34 viral video।
19-Minute Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक खास नाम हर तरफ गूंज रहा है – 19 minute viral video या 19 34 viral video। लोग इसे ढूंढ रहे हैं, लिंक मांग रहे हैं, टेलीग्राम ग्रुप्स में शेयर कर रहे हैं और कुछ तो ₹5000 तक देकर इस वीडियो को हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन आखिर ये वीडियो है क्या?
असल में क्या है ये 19 मिनट का वीडियो?
लोगों के मुताबिक ये एक 19 मिनट 34 सेकंड लंबा प्राइवेट वीडियो है जिसमें एक युवक-युवती के निजी पल कैद हैं। वीडियो में कथित तौर पर बहुत आपत्तिजनक दृश्य और बातचीत है। कुछ लोग इसे Season 2 और Season 3 तक का नाम दे रहे हैं। कई यूजर्स का दावा है कि ये वीडियो डीपफेक या AI से बनाया गया हो सकता है, यानी असली नहीं भी हो सकता।
लड़की कौन है? कई निर्दोष लड़कियों पर की गई ट्रोलिंग
वीडियो में दिख रही लड़की की अभी तक कोई पहचान नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर कई निर्दोष लड़कियों को इसका शिकार बनाया जा रहा है। इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर sweet_zannat को सबसे ज्यादा परेशान किया गया। लोग उनके कमेंट सेक्शन में बार-बार “19 minute” लिख रहे थे।
गुस्से में स्वीट जन्नत ने वीडियो डालकर साफ किया: “मुझे अच्छे से देखो… अब उस लड़की को देखो… क्या मैं उस जैसी दिखती हूं? बिल्कुल नहीं! फिर मेरे कमेंट में 19 मिनट क्यों लिख रहे हो? फ्री में फेमस करा रहे हो? वीडियो में लड़की अंग्रेजी बोल रही है, मैं अंग्रेजी बोल भी नहीं सकती। तुम लोग पागल हो गए हो क्या?”
गूगल पर टॉप सर्च, सबसे ज्यादा बिहार-गुजरात से
“19 minute viral video” से जुड़े शब्द Google पर सबसे ज़्यादा इन राज्यों में सर्च किए जा रहे हैं:
- गुजरात
- बिहार
- उत्तर प्रदेश
- दिल्ली
- महाराष्ट्र
लोग वीडियो का सच्चाई, कंट्रोवर्सी, और गलत तरीके से लिंक खोजने तक की कोशिश कर रहे हैं।