औरंगाबाद में नक्सलियों की प्लानिंग पर फिरा पानी, विशेष अभियान के दौरान 2206 कारतूस और 2 प्रेशर IED बरामद

Edited By Ramanjot, Updated: 13 Dec, 2024 04:56 PM

2206 cartridges and 2 pressure ieds recovered in aurangabad

सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वितीय अमित कुमार ने गुरूवार को बताया कि नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाएं जाने के लिए औरंगाबाद पुलिस एवं केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा लगातार एंटी नक्सल अभियान चलाया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि मदनपुर थाना क्षेत्र के...

औरंगाबाद: बिहार में नक्सल प्रभावित औरंगाबाद जिले में पुलिस तथा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की ओर से नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने और नक्सलियों की धर-पकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मदनपुर के जंगल से दो शक्तिशाली प्रेशर आईईडी और दो हजार से अधिक कारतूस बरामद किया गया।

सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वितीय अमित कुमार ने गुरूवार को बताया कि नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाएं जाने के लिए औरंगाबाद पुलिस एवं केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा लगातार एंटी नक्सल अभियान चलाया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि मदनपुर थाना क्षेत्र के करीबाडोवा, बासडीह पहाड़ी एवं लडुईया पहाड़ से 2206 कारतूस एवं दो प्रेशर आईईडी भी बरामद किया गया। बरामद प्रेशर आईईडी को यथावत स्थान पर ही सुरक्षात्मक तरीके से विनष्ट कर दिया गया।

अमित कुमार ने बताया कि इस कार्रवाई से नक्सलियों का मनोबल गिरा है। लगातार छापेमारी की जा रही है। नक्सलियों के खिलाफ आगे भी मुहिम जारी रहेगा। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!