नागालैंड में सड़क हादसे में बिहार के 4 मजदूरों की मौत, CM नीतीश ने 2-2 लाख अनुदान देने का किया ऐलान

Edited By Nitika, Updated: 04 Jul, 2022 01:39 PM

4 laborers of bihar died in road accident in nagaland

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नागालैंड के दीमापुर में सड़क हादसे में 4 मजदूरों की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने प्रत्येक परिवार को 2-2 लाख रुपए अनुदान देने की भी घोषणा की।

 

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नागालैंड के दीमापुर में सड़क हादसे में 4 मजदूरों की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने प्रत्येक परिवार को 2-2 लाख रुपए अनुदान देने की भी घोषणा की।

नीतीश कुमार ने ट्वीट कर लिखा कि कटिहार जिले के कोढ़ा प्रखण्ड के रहने वाले 4 मजदूरों की नागालैंड के दीमापुर में सड़क हादसे में मृत्यु दुःखद। ईश्वर शोक संतप्त परिवारों को धैर्य धारण करने की शक्ति दें।

वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के मृत 4 मजदूरों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपए अनुग्रह अनुदान दिया जाएगा। दिल्ली में बिहार के स्थानिक आयुक्त को मृत मजदूरों के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव पहुंचाने के लिए व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!